रायपुर

सालों बाद बन रहा खास संयोग, अष्टमी संग आज मनाई जा रही रामनवमी

सालों बन रहा खास संयोग में दो दिन मनाई जाएगी राम नवमी

रायपुरApr 13, 2019 / 12:31 pm

Bhawna Chaudhary

सालों बन रहा खास संयोग, अष्टमी संग आज मनाई जा रही रामनवमी

रायपुर. हिन्दू धर्म में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य मिलता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार राम नवमी के ही दिन त्रेता युग में महाराज दशरथ के घर विष्णु जी के अवतार भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म रावण के अंत के लिए हुआ था।इस दिन उपवास और ब्राह्मणों को भोजन कराना भी बहुत फलदायक है। कहते हैं ऐसा करने से घर में धन-समृद्धि आती है।

 

 

पंडित झा के अनुसार अष्टमी-नवमी तिथि की युति होने से सुबह 11 बजे से हवन शुरू हो चुका है। दोपहर 12 बजे के बाद पूर्णाहुति, कन्याभोज, रात्रि में ज्योति विसर्जन किए जाएंगे। दोपहर में ही राधाकृष्ण मंदिरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनेगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.