script100 की स्पीड में दौड़ा रहे 70 वाहनों का चालान | Challan of 70 vehicles running at 100 speed | Patrika News

100 की स्पीड में दौड़ा रहे 70 वाहनों का चालान

locationरायपुरPublished: Mar 16, 2020 11:40:02 pm

Submitted by:

narad yogi

शहर से लगे हाइवे पर वाहनों की रफ्तार 100 से अधिक रहती है। इसके चलते इन मार्गों में सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं और लोग असमय मौत के शिकार होते हैं। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को इन मार्गों पर हाई स्पीड वाहन के खिलाफ कार्रवाई की।

Crime

100 की स्पीड में दौड़ा रहे 70 वाहनों का चालान

रायपुर.

शहर से लगे हाइवे पर वाहनों की रफ्तार 100 से अधिक रहती है। इसके चलते इन मार्गों में सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं और लोग असमय मौत के शिकार होते हैं। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को इन मार्गों पर हाई स्पीड वाहन के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस दो दिन से अधिक स्पीड से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दूसरे दिन पुलिस ने मंदिरहसौद मार्ग में चेकिंग पाइंट लगाकर वाहनों की स्पीड की जांच की। जांच में जिन वाहनों की स्पीड निर्धारित गति सीमा से अधिक पाई गई, उनके खिलाफ चालान काटा गया। दिनभर में पुलिस ने हाईस्पीड वाले 70 वाहनों के खिलाफ चालान कार्रवाई की।
पहले दिन 75 वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने रविवार से भारी वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस दौरान नेशनल हाइवे 53 में रायपुरा चौक, रिंग रोड नंबर-3, राजू ढाबा के पास और राज्य उत्सव टर्निंग के पास वाहनों की रफ्तार की जांच की गई। इस दौरान कुल 75 चौपहिया वाहन अधिक रफ्तार में चलते मिले। इनसे पुलिस ने 80 हजार रुपए फाइन वसूला था।
हाइवे में ज्यादा मौतें
रायपुर से महासमुंद, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और बलौदाबाजार प्रमुख हाइवे हैं। इन मार्गों से शहर में प्रवेश करते और निकलते समय भी वाहनों की रफ्तार सामान्य से अधिक रहती है। इससे सड़क दुर्घटना ज्यादा होती है। सड़क हादसों में मरने वाले 50 फीसदी लोग इन्हीं मार्गों में दुर्घटना के शिकार हुए हैं।
दूसरे राज्य की गाडिय़ां ज्यादा
चारों प्रमुख हाइवे से निकलने वाले अधिकांश भारी वाहन दूसरे राज्यों के पासिंग वाले होते हैं। लंबा सफर और जल्दी पहुंचने के चक्कर में अधिक रफ्तार से वाहन चलाते हैं। अनियंत्रित रफ्तार के कारण ही हादसे अधिक होते हैं।
10 चौराहों के बाद अब आउटर पर फोकस
ट्रैफिक पुलिस ने शहर के दस चौराहों को आदर्श चौराहा घोषित किया है। इन चौराहों से गुजरते समय वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना आवश्यक है। ट्रैफिक पुलिस ने इन चौराहों पर नियमित रूप से कार्रवाई कर रही है। खासकर बिना हेलमेट, तीन सवारी, गलत दिशा आदि बिंदुओं पर चालान कार्रवाइ्र कर रही है। इन चौराहों के अतिरिक्त पुलिस ने अब हाइवे में फोकस करना शुरू कर दिया है।
वर्सन
हाइवे में सामान्य से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। हेलमेट के अलावा अब अधिक रफ्तार पर भी फोकस किया जा रहा है।

-सतीश सिंह ठाकुर, डीएसपी-ट्रैफिक, रायपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो