script12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक, आदेश जारी | change in 12th board exam: you have to bring so many marks to pass. | Patrika News

12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक, आदेश जारी

locationरायपुरPublished: Nov 13, 2019 07:42:55 pm

Submitted by:

bhemendra yadav

12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को अब सतर्क रहना होगा। प्रायोगिक परीक्षा से पहले बोर्ड ने मार्किंग पैटर्न में बदलाव किया है। 70 में 23 अंक लाने वाले विद्यार्थी को ही पास माना जाएगा।

12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक, आदेश जारी

12th exam

रायपुर/बिलासपुर. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी स्कूल (सीबीएसई) 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को अब सतर्क रहना होगा। प्रायोगिक परीक्षा से पहले बोर्ड ने मार्किंग पैटर्न में बदलाव किया है। 70 में 23 अंक लाने वाले विद्यार्थी को ही पास माना जाएगा।

आदेश जारी

न्यायधानी बिलासपुर के 24 स्कूलों के पास पत्र पहुंच गया है। छात्रों को विषयों के आधार पर मिलने वाले अंक की विस्तृत जानकारी है। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ए.के. खन्ना ने बताया कि बोर्ड का आदेश पहुंच गया है।

वेबसाइट चेक करते रहे छात्र

गणित के शिक्षक अरिन कुमार भट्टाचार्य का कहना है कि ब’चों को बोर्ड की वेबसाइट अब निरंतर चेक करते रहना चाहिए। परीक्षा तक हर दिन कोई न कोई सकुर्लर जारी होता रहता है। नए बदलाव की जानकारी बहुत जरूरी है। सैंपल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर है। इसकी मदद परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी में ले सकेंगे। इस बार कई महीने पहले ही सैंपल पेपर जारी कर दिया है। इसके अलावा हर विषय का ब्लू प्रिंट भी जारी किया गया है। इससे चैप्टर वाइज कितने अंक के प्रश्न रहेंगे, इसकी जानकारी छात्रों को होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो