scriptयुवक को लड़की बनाकर दोस्त ने कई बार किया दुष्कर्म, जब घरवालों को पता चली ये बात तो.. | Change private part of young man rape till one year | Patrika News

युवक को लड़की बनाकर दोस्त ने कई बार किया दुष्कर्म, जब घरवालों को पता चली ये बात तो..

locationरायपुरPublished: Nov 18, 2018 07:53:09 pm

महेश लड़का था, लेकिन उसकी शारीरिक गठन लड़कियों जैसा था। जिसके कारण लोकेश्वर उससे काफी आकर्षित हो गया

Chhattisgarh news

युवक को लड़की बनाकर दोस्त ने साल भर तक किया अय्याशी, जब घरवालों को पता चली ये बात तो…

रायपुर. प्यार में लोग अपने प्रेमी के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते है। लेकिन इस प्रेमी ने ऐसी मांग की जिसके बारे में आज तक किसी ने सुना भी नहीं होगा। उसकी मांग को पूरा भी किया गया। फिर भी प्यार के बदले सिर्फ धोखा ही मिला। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक अजब इश्क का मामला सामने आया है। जहां एक लड़के को दूसरे लड़के से प्यार हो गया। वो उसे एक लड़की के रूप में देखना चाहता था। जिसके लिए उसने…

अजब – गजब इश्क
पुलिस के मुताबिक लोकेश्वर पटेल भनपुरी के एक आलू गोदाम में काम करता था।जहां फरवरी 2017 में गोदाम में 21 साल का महेश (परिवर्तित नाम) भी काम करने पहुंचा। महेश लड़का था, लेकिन उसकी शारीरिक गठन लड़कियों जैसा था। जिसके कारण लोकेश्वर उससे काफी आकर्षित हो गया। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इस दौरान लोकेश्वर ने उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाया।

Chhattisgarh crime news

पूरी तरह से बन जाओ लड़की
लोकेश्वर की उसे लड़की की तरह देखने की जिद के कारण महेश ने अपना जेंडर परिवर्तन करवा लिया। इससे महेश पूरी तरह से लड़की बन गई। उसने अपना नाम उमा रख लिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। इस दौरान उमा उससे सामाजिक तौर पर शादी करने के लिए जिद करने लगी। इससे वह इनकार करता रहा। करीब साल भर दोनों साथ रहे।

जब घर वालों को हुई जानकारी
इसकी जानकारी लोकेश्वर के परिजनों को हो गई। उन्होंने लोकेश्वर पर उमा को छोडऩे के लिए दबाव डाला। इसके बाद लोकेश्वर ने शादी करने से इनकार करते हुए उमा को छोड़ दिया।इसके बाद पीडि़ता ने खमतराई थाने में लोकेश्वर के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनाचार और अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो