scriptराहुल गांधी की सभा के बाद बिगड़ा रायपुर का मौसम, जमकर हुई बारिश, गिरे ओले | Change raipur weather after Rahul gandhi meeting | Patrika News
रायपुर

राहुल गांधी की सभा के बाद बिगड़ा रायपुर का मौसम, जमकर हुई बारिश, गिरे ओले

राहुल गांधी की सभा के बाद बिगड़ा रायपुर का मौसम, जमकर हुई बारिश, गिरे ओले

रायपुरMay 17, 2018 / 08:30 pm

चंदू निर्मलकर

Heavy rain Raipur
रायपुर . राजधानी में गुरुवार को भी अपरान्ह सवा चार बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे आधे घंटे तक शहर का ट्रैफिक थम गया था। आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर के कुछ इलाकों बारिश का पानी भरा गया। कुछ जगहों पर प्रमुख मार्ग पर भी पानी भरा रहा।
इससे निगम प्रशासन द्वारा बारिश के पानी निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। हर साल पानी भरने के बावजूद इस बार भी बारिश पूर्व पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। गुरुवार को सुबह से दोपहर तीन बजे तक तीखी गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब रहा। जो सामान्य था। वहीं रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री रहा। आद्र्रता सुबह 51 फीसदी, शाम को 56 फीसदी रही।

राहुल गांधी की सभा के बाद बिगड़ा मौसम
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए है। आज राहुल गांधी रायपुर पहुंचने के बाद राजधानी के इंडोर स्टेडियम में जनस्वराज सम्मेलन में शामिल हुए। यहां जोर-शोर से कार्यकर्ताओं को संबोधित के बाद करीब अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के कुछ ही घंटों बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली और आंधी बारिश के साथ आेले गिरे। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से शहर तरबतर हो गया।

आधे घंटे में 7 मिमी बारिश
गुरुवार की अपरान्ह सवा चार बजे शुरू हुई बारिश करीब आधे घंटे तक हुई। इस दौरान ऐसा लग रहा था, जैसे आषाढ़ की बारिश हो रही है। तेज हवाएं, काले बादल, बिजली की गडगड़़ाहट के साथ झमाझम बारिश हो रही थी, जो जहां थे वहीं पर रुककर बारिश के थमने का इंतजार कर रहे थे। बारिश के दौरान शहर की सड़कें सूनी हो गई थीं। इक्का-दुक्का चार पहिया वाहन ही चलते नजर आ रहे थे।

इसलिए हो रही तेज आंधी के साथ बारिश

पूर्वी बिहार एवं उसके आसपास एक ऊपरी वायु का चक्रवाती घेरा 1.5 से 3.1 किमी ऊंचाई तक बना है तथा दक्षिणी उत्तर प्रदेश व संगत मप्र से उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बिहार और झारखंड होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी है। इस कारण से प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो रही है। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की अति संभावना है।
राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। शाम या रात को आशिंक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा।

Home / Raipur / राहुल गांधी की सभा के बाद बिगड़ा रायपुर का मौसम, जमकर हुई बारिश, गिरे ओले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो