scriptकोपरा में पंचकोशी यात्रियों के स्वागत में उमड़े लोग, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे | Chants of Har Har Mahadev echoed in the Kopeshwarnath Mahadev temple. | Patrika News
रायपुर

कोपरा में पंचकोशी यात्रियों के स्वागत में उमड़े लोग, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

पंचकोशी यात्री बोरसी, बहेरापाल, कोलिहाटाड, कौंदकेरा, देवरी, जेंजरा, मुडतराई होते हुए सीधा कोपरा पहुंचे। इस दौरान रास्ते में ही गांव वालों ने पंचकोशी यात्रियों के स्वागत में रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही चाय, बिस्किट, दाल, चावल, सब्जी इत्यादि भेंट करते रहे। पंचकोशी यात्री भी राम सियाराम का उच्चारण करते हुए एक-एक पांव उठा रहे थे।

रायपुरJan 17, 2024 / 03:51 pm

Gulal Verma

कोपरा में पंचकोशी यात्रियों के स्वागत में उमड़े लोग, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

कोपरा में पंचकोशी यात्रियों के स्वागत में उमड़े लोग, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

मंगलवार को पंचकोशीधाम कोपरा के कोपेश्वरनाथ महादेव श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। सुबह से ही पंचकोशी यात्रियों के आने का क्रम शुरू हुआ जो दोपहर तक चलता रहा। जैसे ही पंचकोशी तीर्थयात्री गांव में पहुंचे, ग्रामवासियों ने गुलाल लगाकर व फूल भेंट कर स्वागत किया। जगह-जगह चाय-नाश्ता का भी कई समूहों द्वारा इंतजाम किए गए। सोमवार को पंचकोशी यात्री फिंगेश्वर में ठहरे हुए थे, जो मंगलवार को सुबह कोपरा के लिए निकले।
पंचकोशी यात्री बोरसी, बहेरापाल, कोलिहाटाड, कौंदकेरा, देवरी, जेंजरा, मुडतराई होते हुए सीधा कोपरा पहुंचे। इस दौरान रास्ते में ही गांव वालों ने पंचकोशी यात्रियों के स्वागत में रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही चाय, बिस्किट, दाल, चावल, सब्जी इत्यादि भेंट करते रहे। पंचकोशी यात्री भी राम सियाराम का उच्चारण करते हुए एक-एक पांव उठा रहे थे।
यात्रियों के पांव में पड़े छाले
यात्रा के दौरान यात्रियों का दुखदाई स्थिति देखने को मिला. पंचकोशी तीर्थयात्रा के दौरान कई ऐसे यात्रीगण थे जिनके पांव में छाले पड़ गए थे। उनको पैदल चलने में बड़ी दिक्कत हो रही थी। लेकिन वे ईश्वर नाम को उच्चारण करते हुए आगे बढ़ रहे थे। उनका कहना था कि जहां शिव है, वही जीव हैं। शिव के धाम जाने के लिए यदि तकलीफ मिले तो हम उसे सहन कर लेंगे और भोलेनाथ का धाम हम जरूर पहुंचेंगे।
कोपेश्वरनाथ महादेव में किया जलाभिषेक
***** पुराण में पैदल यात्रा को बहुत शुभ बताया गया है। सभी ने स्नान उपरांत कोपेश्वरनाथ महादेव में जलाभिषेक किया गया। बेलपत्र, धतूरा, कनेर व नारियल चढ़ा पूजन-आरती की गई। मंदिर प्रांगण में हर- हर महादेव का जयघोष हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष योगेश साहू ने कहा कि कोपरा शिव का धाम है। यहां आने के बाद श्रद्धालु अपने आप को प्रसन्न पाते हैं। कमल की पांच पंखुड़ी पर यह पंचकोशीधाम स्थापित हुआ है। उसमें से यह प्रमुख धाम है। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश्वी साहू ने कहा कि कोपरा प्रमुख शिव का तीर्थ स्थल है। पंचकोशी धाम के रूप में इनकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक है। हमारी प्रयास है कि हम यात्रियों को जो सुविधा दे सके। इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
कपूर के समान उज्जवल है शिवलिंग
कोपेश्वर मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल देवदास ने कहा कि यहां का शिवलिंग कपूर के समान उज्जवल है। भगवान भोलेनाथ को कर्पूरगौरम शब्दों के साथ स्मरण किया जाता है। वैसे भी इस ग्राम की स्थापना भगवान भोलेनाथ के डमरु के आकार पर हुआ है। पंचकोशी पीठाधीश्वर सिद्धेश्वरानंद महाराज ने कहा कि आने वाले वर्षों में पंचकोशी यात्रा के लिए प्रचार – प्रसार किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस यात्रा का लाभ लें। क्षेत्र में ही 300 के लगभग गांव आते हैं। प्रत्येक गांव से 10 आदमी भी निकले तो संख्या बढ़ जाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में सचिव ओंकार सिंह ठाकुर, कमलेश साहू, चन्दन साहू, खेलू साहू, थनेश्वर साहू, खिलेश्वर गोस्वामी, गणेश साहू, रामलाल सोनवानी, नारायण लाल साहू, गोवर्धन निर्मलकर, केजू राम साहू, चंद्रभूषण साहू, सियाराम साहू आदि उपस्थित थे।

Home / Raipur / कोपरा में पंचकोशी यात्रियों के स्वागत में उमड़े लोग, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो