scriptChhattisgarh all roads in responsibility of nodal officer CM Bhupesh | छत्तीसगढ़ की सड़कों को सुधारने की जिम्मेदारी अब नोडल अधिकारियों को, सीएम ने जताई थी नाराजगी | Patrika News

छत्तीसगढ़ की सड़कों को सुधारने की जिम्मेदारी अब नोडल अधिकारियों को, सीएम ने जताई थी नाराजगी

locationरायपुरPublished: Sep 27, 2022 09:54:17 pm

Submitted by:

CG Desk

- सीएम की नाराजगी के बाद जागा विभाग, कलेक्टरों को दी निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी.

road_1.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली थी। इस दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए सड़कों के त्वरित मरम्मत के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद हरकत में आए विभाग ने सड़कों को सुधारने नोडल अधिकारियों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही सभी जिला कलेक्टरों को निगरानी और समन्वय स्थापित करने को कहा है।बता दें कि राज्य सरकार ने 7184 सड़क कार्यों के लिए 13607.5 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत हैं। इसके तहत 15498 किमी सड़कों और पुल-पुलियों के कार्य किए जा रहे हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.