scriptराष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप: 18 स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ बना 17वीं बार ओवरऑल चैंपियन | Patrika News
रायपुर

राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप: 18 स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ बना 17वीं बार ओवरऑल चैंपियन

राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण समेत 61 पदक जीतने में सफल रहे, जिसमें 25 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं।

रायपुरJun 25, 2022 / 08:04 pm

Dinesh Kumar

cg news

राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप: 18 स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ बना 17वीं बार ओवरऑल चैंपियन

रायपुर की पल्लवी ने भी जीता स्वर्ण पदक

रायपुर. राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण समेत 61 पदक जीतने में सफल रहे, जिसमें 25 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। 61 पदक जीतने के साथ छत्तीसगढ़ की टीम 17वीं बार ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीतने का गौरव भी हासिल किया। देवास के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई इस स्पर्धा में प्रदेश के 09 वरिष्ठ खिलाड़ी राष्ट्रीय तकनीकी पैनल में भी शामिल किए गए थे। राष्ट्रीय स्पर्धा में रायपुर के 6, बालोद और बस्तर के 4-4, कोरबा के 3 और बिलासपुर के एक खिलाड़ी ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। पदक विजेता खिलाडिय़ों का शुक्रवार को वापस रायपुर लौटने पर जोरदार अभिनंदन किया गया।
इन जिलों को मिले इतने पदक
रायपुर- 18, बालोद- 18, बस्तर- 8, कोरबा- 5, बिलासपुर- 12।

प्रदेश के इन खिलाडिय़ों ने जीते पदक

स्वर्ण पदक विजेता : रुद्रांश शर्मा, आदित्य शेवरॉन, वेदांत श्रीवास, युवराज सिंह, श्रुति साहू ्र्र्र, साधिके दुबे, पल्लवी साहू, गीताक्षी श्रीवास, शौर्य वर्धन जैन, रुद्र प्रताप सिंह, मिशा सिन्धु, प्रियांशु इनवती, शिखा वर्मा, देविका पटेल, पलक साहू, राजकुमार, पल्लवी साहू, कनिष्का श्रीवास।
रजत पदक विजेता:
आरुष भास्कर, भास्कर, हिमानी दरसेना, चैतन्य सिन्धु, महिमा उइके, जिया जायसवास, सानिका मिश्रा, आर शिव प्रसाद रेड्डी, संध्या सोनी, यश राय, सृष्टि झा वंशिका सखारकर, जयंत तांडी, वाणी, चंद्रशेखर मानिकपुरी, विनय कुमार यादव, जागेश्वर डड़सेना, दुर्गेश पटेल, नोवेल साहू, बुद्ध देव, झरना यादव, लिली साहू, मानसी बंजारे, नीलम कोल, शुभम मालवीय।
कांस्य पदक विजेता: ऐश्वर्य यादव, अनिकेत कयारकर, सोनम साहू, वंश, आरती उपाध्याय, चंदन यादव, आशी बंजारे, हिमांशु निर्मलकर, सजल चौधरी, मोहम्मद हैदर, रौशन नेताम, नीरज साहू, उद्यम बघेल, आर दिव्या रेड्डी, ऊषा चौधरी, बिरेन्द्र कुमार, अन्नू देवी कंवर, श्रेया चौधरी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो