scriptCM रमन की विकास यात्रा से पहले BJP की बढ़ी टेंशन, ये है बड़ी वजह | Chhattisgarh BJP's increased tension before Raman's Vikas Yatra | Patrika News

CM रमन की विकास यात्रा से पहले BJP की बढ़ी टेंशन, ये है बड़ी वजह

locationरायपुरPublished: Apr 20, 2018 05:34:26 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को साधने के लिए CM रमन सिंह 1 मई से विकास यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए मशक्कत शुरू हो गई है।

latest chhattisgarh news

CM रमन की विकास यात्रा से पहले BJP की बढ़ी टेंशन, ये है बड़ी वजह

रायपुर . आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 1 मई से विकास यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सरकारी महकमों में मशक्कत शुरू हो गई है। सभी विभागों से ऐसी परियोजनाओं की सूची मांगी गई है, जिनकी लागत 1 करोड़ रुपए से अधिक है और मुख्यमंत्री उनका शिलान्यास और लोकार्पण कर सकते हैं।
विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री 50 लाख स्मार्टफोन, श्रमिकों को 1.20 लाख साइकिल, 30 हजार सिलाई मशीन और 90 हजार मजदूर पेटियों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह इस दौरान सभाएं लेंगे और जनता को विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसके साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियों को लोगों के साथ साझा करेंगे।

कांग्रेस में फिर सामने आई गुटबाजी, नाराज हुए तीन वरिष्ठ नेता, मनाने में जुटी पार्टी

दो चरणों में होगी यात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा दो चरणों में होगी। यात्रा का पहला चरण 1 से 31 मई तक चलेगा। दूसरे चरण की शुरुआत अगस्त में होगी। मुख्यमंत्री 1600 किमी यात्रा करके प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाने का प्रयास करेंगे।

अब छत्तीसगढ़ सरकार देगी FREE इंटरनेट डाटा, विपक्ष ने कहा- ये है भाजपा का हिडेन एजेंडा

कौन बनेगा आडवाणी का विकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 2008 और 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले विकास यात्रा निकाली थी। इन दोनों विकास यात्रा को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस बार केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद परिस्थितियों में काफी बदलाव आया है। अब आडवाणी का विकल्प खोजने में पार्टी नेताओं को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

टीएस बोले- मैं खुद सीएम बनने की लाइन में खड़ा हूं तो डॉ. रमन को कैसे जीतने दे सकता हूं?

माओवाद प्रभावित क्षेत्र से कर सकते हैं शुरुआत

लोकसुराज अभियान की तरह विकास यात्रा की शुरुआत भी माओवादी हिंसा प्रभावित क्षेत्र से हो सकती है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने यात्रा का रोड मैप तैयार कर लिया है। बताया जाता है कि इस बार मैदान क्षेत्र में उन इलाकों का चयन किया गया है, जहां मुख्यमंत्री पिछली दो विकास यात्राओं में नहीं जा सके थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो