scriptCM भूपेश ने जन्मदिन पर आदिवासी क्षेत्र के लोगों को दिया तोहफा, शुरू की ये योजना | Chhattisgarh CM B'day today Bhupesh Baghel's birhtday on Janmashtami | Patrika News

CM भूपेश ने जन्मदिन पर आदिवासी क्षेत्र के लोगों को दिया तोहफा, शुरू की ये योजना

locationरायपुरPublished: Aug 23, 2019 12:49:15 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Chhattisgarh CM B’day Today: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का शुक्रवार को जन्मदिन है। मुख्यमंत्री ने इस बार जन्मदिन को सादगी से मनाने का फैसला किया है।

CM भूपेश बघेल ने किया मंत्रियों में बड़ा फेरबदल पढ़े किस मंत्री को मिला....

CM भूपेश बघेल ने किया मंत्रियों में बड़ा फेरबदल पढ़े किस मंत्री को मिला….

रायपुर. Chhattisgarh CM B’day Today: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का शुक्रवार को जन्मदिन है। उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेसी इस दिन बड़े आयोजन करती रही है, लेकिन इस बार आयोजन को सादगी से मनाने की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक हाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की माता के निधन की वजह से बड़े कार्यक्रमों के आयोजन से परहेज किया गया है।

जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने आदिवासी क्षेत्रों के लिए चना वितरण योजना की शुरुआत की। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह चने से भरे हुए 10 ट्रकों को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बस्तर के लिए रवाना किया।इसके बाद मुख्यमंत्री अपने निवास पर लोगों से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति ने बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर आदि ने बधाई दी है।

एनएसयूआई (NSUI) की हाफ मैराथन
कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन एनएसयूआई (NSUI) ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कुपोषण के खिलाफ हल्ला बोल हाफ मैराथन का किया। यह हल्ला बोल हाफ मैराथन की शुरुआत सुबह 8 बजे गांधी उद्यान से हुई।

मंदिरों में भंडारा
रायपुर शहर जिला कांग्रेस और महापौर प्रमोद दुबे ने मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया है। महापौर प्रमोद दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शहर के 59 मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद भंडारा होगा। आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में विशेष हवन होगा।

जन्मदिन पर कबड्डी प्रतियोगिता
विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर स्पोट्र्स ग्राउंड में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। शाम को 58 लोगों को पौनी पसारी योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं गुढिय़़ारी हनुमान मंदिर के पास लोगों को मकानों की चाबी दी जाएगी। शाम को गुढिय़ारी के मारुति मंगलम भवन में दही हांडी प्रतियोगिता होगी।Chhattisgarh CM B’day Today

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो