scriptCM भूपेश ने दी होली त्योहार की शुभकामनाएं, बोले- जान है तो जहान है, घर में मनाएं होली | Chhattisgarh CM wishes for Holi festival, said Celebrate Holi at home | Patrika News
रायपुर

CM भूपेश ने दी होली त्योहार की शुभकामनाएं, बोले- जान है तो जहान है, घर में मनाएं होली

– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की आम जनता को दी होली त्योहार की शुभकामनाएं – राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को होली में सावधानी बरतें की सलाह दी

रायपुरMar 28, 2021 / 12:03 pm

Ashish Gupta

CM Bhupesh Baghel to attend 'abhivyakti' program on Women's Day

CM bhupesh baghel

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने आम जनता को होली (Holi 2021) त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए होली का त्योहर घर में मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा, होली बड़ा त्योहार है। आज कोरोनाकॉल में हम लोगों को सुरक्षा के साथ होली खेलना चाहिए। आप चाहे तो परिवार के साथ टीका लगाकर होली खेल ले, लेकिन सार्वजनिक रूप से ना खेलें।

यह भी पढें: Happy Holi Wishes 2021: ये हैं होली के लेटेस्ट Quotes और Messages

उन्होंने कहा, कोरोना तेजी से फैल रहा है। जान है तो जहान है। हम लोग रहेंगे, तो अगली होली भी खेलेंगे, लेकिन जिस प्रकार से कोरोना फैल रहा है, उससे बचाव जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा, त्योहार दौरान सभी जरूरी सावधानी बरतें, मास्क पहनें, शारीरिक दूरी बनाए रखें, हाथों को सेनिटाइज करते रहें। यथा संभव घर में होली मनाएं और बाहर भीड़-भाड़ से बचें क्योंकि सुरक्षा में ही बचाव है।

सभी आवश्यक कदम उठाएंगे
मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर कहा, दुर्ग, रायपुर और बेमेतरा में कोरोना पीडि़तों की संख्या में वृद्धि हुई है। यह चिंताजनक है। इस पर हम लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जो भी जरूरी कदम है, उसे उठाएं जाएंगे।

यह भी पढें: Holi li Special Recipe : होली पर मुंह मीठा करने के लिए बनाएं आलू जलेबी

राज्यपाल ने कहा-सावधानी बरतें
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि होली पर्व मनाते समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और विशेष सावधानी बरतें।

Home / Raipur / CM भूपेश ने दी होली त्योहार की शुभकामनाएं, बोले- जान है तो जहान है, घर में मनाएं होली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो