scriptबगीचे में जितने फूल, उतने सुंदर, अभी निर्णय होना बाकी : सिंहदेव | chhattisgarh congress rites 2021 : CM decision is not made,Singhdeo | Patrika News

बगीचे में जितने फूल, उतने सुंदर, अभी निर्णय होना बाकी : सिंहदेव

locationरायपुरPublished: Aug 29, 2021 01:36:12 pm

Submitted by:

CG Desk

विधायकों के दिल्ली जाने पर मंत्री सिंहदेव ने कहा विधायकों में भी कुछ उत्सुकता रही होगी, इसलिए वो गए होंगे।

ts_baba_2.jpg

रायपुर . स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली से रात करीब 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनके समर्थकों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री सिंहदेव ने साफ कर दिया है कि अभी निर्णय होना बाकी है। उन्होंने कहा पूरे मन से हाईकमान के साथ चर्चा हुई। उनके मन की बात भी हमने जानी। पूरी बात हाईकमान से हो गई है। अंतिम निर्णय उनके पास सुरक्षित है। कुछ अड़चनें भी रहती हैं। कुछ समय भी लग सकता है। समय के हिसाब से हाईकमान जो निर्णय लेगा, उसे मानेंगे। सीएम बनाने की संभावनाओं पर कहा, जीवन का वो पहलू है। मैं जितना जीवन को समझा हूं, तो यदि कोई चीज स्थायी है, तो वो परिवर्तन है।

विधायकों के दिल्ली जाने पर मंत्री सिंहदेव ने विधायकों में भी कुछ उत्सुकता रही होगी, इसलिए वो गए होंगे। मंत्री भगत के ट्वीट पर कहा, उनकी राय सर आंखों पर। हाईकमान के दौरे के दौरान कुछ निर्णय आने की संभावना के सवाल के जवाब में सिंहदेव ने कहा, मुझे लगता है कि कुछ निर्णय जरूर आएगा। जिस तरह से लोग वहां गए, वो भी इस बात को समझते हैं। उन्होंने निर्देश दिए गए थे कि वे न आएं, फिर भी वे गए। मुझे लगता है हाईकमान ने इन सब बातों का संज्ञान लिया होगा। इनके बाद वे विधायकों का बचाव करते भी नजर आए। विशेष विमान से वापसी के सवाल पर मंत्री सिंहदेव ने कहा, उसकी टिकट नहीं कटाई थी। एयरपोर्ट पर मंत्री सिंहदेव अलग अंदाज में दिखाई दिए। मीडिया से भी हंसते-मुस्कुराते बात करते नजर आए। उन्होंने कहा, यह बॉडी लैंगवेज की बात होती है।

बगीचे में जीतने फूल, उतने सुंदर
जब मंत्री सिंहदेव से सवाल हुआ कि मंत्री और विधायक कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री बदलने जाने जैसी कोई बात नहीं है, तो मंत्री सिंहदेव ने कहा, बगीचे में जीतने फूल होंगे, उतनी सुंदरता।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो