रायपुर

भाजपा के 74, कांग्रेस के 66 करोड़पति प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुछ ही घंटों में..

दो दर्जन से अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों की ने भी अपनी संपत्ति करोड़ रुपए से अधिक की बताई है।

रायपुरDec 10, 2018 / 08:14 pm

चंदू निर्मलकर

भाजपा के 74, कांग्रेस के 66 करोड़पति प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुछ ही घंटों में..

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के उम्मीदवारों के भाग्य की घोषणा आज गिनती के बाद हो जाएगी। दो चरणों में हुए चुनाव में कुल 1269 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। इसमें से 282 उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ रुपए अथवा उससे अधिक थी। इस चुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने सबसे अधिक 74 करोड़पतियों को उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस ने भी 66 करोड़पतियों को मौका दिया।
वहीं पहली बार चुनाव लड़ रही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 39 उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ रुपए से अधिक है। बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, लोकतांत्रिक कांग्रेस, अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने भी करोड़पतियों को उम्मीदवार बनाया है। दो दर्जन से अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों की ने भी अपनी संपत्ति करोड़ रुपए से अधिक की बताई है।

कांग्रेस के सिंहदेव 500 करोड़ के मालिक
चुनाव में कांग्रेस के टीएस सिंहदेव 500 करोड़ के मालिक हैं। शपथपत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति 500 करोड़ रुपए से अधिक की बताई है। दूसरे स्थान पर जकांछ से खैरागढ़ उम्मीदवार देवव्रत सिंह हैं। उन्होंने 119 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है। 74 करोड़ रुपए के साथ तीसरे स्थान पर कांग्रेस के राजिम उम्मीदवार अमितेश शुक्ला हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपनी संपत्ति 10 करोड़ 72 लाख रुपया बताया है।

Home / Raipur / भाजपा के 74, कांग्रेस के 66 करोड़पति प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुछ ही घंटों में..

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.