scriptCG Election 2018: युवाओं को साधने के लिए BJP ने खेला बड़ा दांव | Chhattisgarh Election: BJP manifesto 2018 for CG polls latest news | Patrika News

CG Election 2018: युवाओं को साधने के लिए BJP ने खेला बड़ा दांव

locationरायपुरPublished: Nov 11, 2018 02:28:45 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

पहले चरण के लिए 12 नवंबर को होने जा रहे मतदान से ठीक दो दिन पहले भाजपा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए मतदाताओं को साधने के लिए बड़ा दांव खेला है।

Madhya Pradesh BJP candidate Third list in satna sidhi vidhan sabha

Madhya Pradesh BJP candidate Third list in satna sidhi vidhan sabha

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अब आखिरी मोड़ पर पहुंच गया है। इस बीच पहले चरण के लिए 12 नवंबर को होने जा रहे मतदान से ठीक दो दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए मतदाताओं को साधने के लिए बड़ा दांव खेला है।

किसानों के लिए
धान और मक्के की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर।
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान लागू होगा। इसके तहत दलहन और तिलहन की न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी होगी।
वनोपज के समर्थन मूल्य में 1.5 गुना की वृद्धि।
प्राथमिक प्रसंस्करण और पैकेजिंग के लिए 20 लाख रुपए तक ब्याज मुफ्त ऋण दिया जाएगा।
जगदलपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम और बेमेतरा जैसे तिलहन उत्पादक जिलों में तेल उत्पादन के संयंत्रों का निर्माण।
60 साल से अधिक उम्र के किसानों को 1000 रुपए पेंशन।
कृषि भूमि के अधिग्रहण होने पर एक साल में भुगतान की सुविधा।
किसान कल्याण परिषद को आयोग का दर्जा।
किसानों को दो लाख नए सिंचाई पंप दिए जाएंगे।
प्रदेश में दुग्ध क्रांति अभियान चलाया जाएगा।

महिलाओं के लिए
महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी
महिलाओं के नाम से दिए जाएंगे पट्टे।
व्यापार और उद्योग के लिए दो लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
कन्यादान योजना की राशि में 25 हजार की वृद्धि।
प्रतिमाह 1000 रुपए विधवा पेंशन।
महिला के नाम पर संपत्ति होने परवर्तमान पंजीकरण शुल्क में 50 फीसदी की छूट
नारी अस्मिता पुरस्कार की शुरुआत।

युवाओं के लिए
200 करोड़ रुपए के उद्यमिता मास्टर फंड की स्थापना।
संभाग मुख्यालयों में चार आधुनिक इनक्यूबेटर और कोवर्र्किंग परिसरों की शुरुआत।
सभी सरकारी कॉलेजों में एक-एक उद्यमिता कक्ष का सृजन।
कैबिनेट में एक विशेष रोजगार विभाग की स्थापना होगी।
सभी पंजीकृत ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारी बेरोजगारों को कौशल उन्नयन भत्ता।
सरकारी नौकरी के लिए नि:शुल्क आवेदन करने की सुविधा।
परिवहन, आवास, कला प्रदर्शनी जैसी सेवाओं को युवा डिस्काउंट कार्ड
5 विश्वस्तरीय खेल अकादमी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना।
ब्लॉक मुख्यालयों में अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की स्थापना।

सरकारी कर्मचारी के लिए
ब्लॉक मुख्यालयों में शासकीय कर्मचारी कॉलोनी का निर्माण।
माओवाद क्षेत्रों में अतिरिक्त आर्थिक लाभ
एक साल में वेतन विसंगति व पदोन्नति दूर करने के लिए विशेष अभियान
कर्मचारी कल्याण परिषद का गठन।
अनुदान प्राप्त स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी पेंशन और ग्रेच्युटी की सुविधा।
पेंशनरों के आर्थिक दायित्वों के बंटवारे को आइएएस अधिकारी की नियुक्ति।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो