scriptCG Election: कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा कार्यकर्ता को धमकाया, शिकायत करने वाले पर थाने में अपराध दर्ज | Chhattisgarh election: FIR ragisterd against political party | Patrika News

CG Election: कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा कार्यकर्ता को धमकाया, शिकायत करने वाले पर थाने में अपराध दर्ज

locationरायपुरPublished: Nov 10, 2018 09:20:18 pm

Chhattisgarh election

CG News

कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा कार्यकर्ता को धमकाया, शिकायत करने वाले पर थाने में अपराध दर्ज

रायपुर . कांग्रेस प्रत्याशी पर भाजपा कार्यकर्ता को धमकाने और डराने का मामला दर्ज हुआ है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ शिकायत करने वाले भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ भी दूसरे थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक कांग्रेस के रायपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने गुरुवार को करीब 11.30 बजे महोबा बाजार में भाजपा कार्यकर्ता ईश्वर साहू को धमकी दी।

ईश्वर की चिकन दुकान है। उसका आरोप है कि दुकान में पहुंचकर विकास ने उसे अपने पक्ष में प्रचार करने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। आमानाका पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास के खिलाफ धमकी देने व धारा 171 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके कुछ देर बाद ही कोटा निवासी दाऊ लाल साहू ने ईश्वर साहू के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में शिकायत की। इसमें दाऊ ने बताया कि ईश्वर ने उन्हें भाजपा के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने के लिए लालच दिया और ऐसा नहीं करने पर मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ईश्वर के खिलाफ भी धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

मंत्री के बंगले पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
चुनावी माहौल में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंत्री राजेश मूणत के सिविल लाइन स्थित बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। वे लोग मंत्री को विकास के मुददे पर बहस की चुनौती देने वहां पहुंची थीं। दरवाजे के बाहर रोक दिए जाने पर भड़की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब आधा घंटे तक वहां हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ हाथा-पाई की है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने उनके साथ हाथापाई की है।

काफी हंगामे के बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने लाई। बाद में महिलाओं को छोड़ा गया। महिलाएं एक ज्ञापन पर मंत्री के खिलाफ आरोप लिखकर ले गई थीं। उसमें राजेश मूणत के सभी विभागों में उनके रहते होती रहीं अनियमितताओं और करों की वृद्घि का जिक्र था। बंगले पर सुरक्षाकर्मियों ने मंत्री के नहीं रहने की बात कही। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन की रिसीविंग देने की मांग करने लगीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो