रायपुर

Chhattisgarh Election मोदी-राहुल ने सवाल भी किए और जवाब भी खुद दिए, किसानों के मुद्दे पर फिर पुरानी घोषणाएं

छत्तीसगढ़ के सियासी संग्राम में प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली चुनावी सभाएं

रायपुरNov 10, 2018 / 12:04 pm

Deepak Sahu

मोदी-राहुल ने सवाल भी किए और जवाब भी खुद दिए, किसानों के मुद्दे पर फिर पुरानी घोषणाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-: बस्तर के आदिवासी इलाके में तेजी के साथ ग्रामीणों को जमीन के पट्टे दिए जा रहे हैं।
-: बिना भेदभाव के विकास का रास्ता बनाना ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है।
-: मोदी ने कहा कि जब तक हम अटल के सपनों को पूरा नहीं कर लेते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
-: जिस उम्र में बच्चों के हाथों में कलम होनी चाहिए, राक्षसी मनोवृत्ति के लोग इन हाथों में हथियार थमा देते हैं। यह राक्षसी प्रवृत्ति नहीं तो और क्या है?
-: प्रधानमंत्री मोदी ने दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि वह कैमरा लेकर आया था, बंदूक लेकर तो नहीं, फिर उसे माओवादियों ने क्यों मारा। और इन हत्यारों को कांग्रेस क्रांतिकारी कह रही है।
-: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा छत्तीसगढ़ का विकास डबल इंजन वाली सरकार के जरिए हो रहा है। केंद्र में हमारी सरकार है तो राज्य में भ्रष्टाचार नहीं है। हमने लोगों को भ्रष्टाचार से मुक्त किया है।
-: मोदी ने कहा, बस्तर से गरीबी, बेेरोजगारी और भुखमरी दूर करने आया हूं। हम लोगों के सपनों को पूरा करने का काम कर रहे हैं। जबकि पहले सारी चीजें भ्रष्टाचार में गुम हो जाती थी।
-: पीएम मोदी ने कहा कि पैसा पहले भी था, सरकारें पहले भी थीं, मगर बिचौलियों की भेंट चढ़ जाता था। हमने अपनी सरकार में बिचौलियों को खत्म किया।
-: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं नहीं जानता कि कांग्रेस क्यों आदिवासियों और किसानों का उपहास उड़ाती है। एक बार मैं उत्तरपूर्व भारत में रैली में गया था और परंपरागत आदिवासी मुकुट पहना लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने इसका उपहास उड़ाया।
-: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले के राजनेता निजी स्वार्थ से ही काम करते थे। हमने स्थितियों को बदला है। किसी से भेदभाव नहीं, एक ही मंत्र सबका साथ सबका विकास। तेरे मेरे का खेल खत्म किया और हर हाथ को काम दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
-: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के 10-15 उद्योगपति मित्र हैं। इन उद्योगपति का कर्ज 3.50 लाख करोड़ रुपए प्रधानमंत्री मोदी माफ कर सकते हैं।
-: वित्तमंत्री अरुण जेटली से मिलकर नीरव मोदी 35 हजार करोड़ और विजय माल्या 10 हजार करोड़ लेकर देश से भाग गए।
-: रफाल जहाज का सौदा हमने 526 करोड़ में किया था, जिसे मोदी सरकार 1600 करोड़ में खरीदी कर अनिल अंबानी की कंपनी को फायदा पहुंचा रही है।
-: छत्तीसगढ़ के नान घोटाले में जिस सीएम मैडम का जिक्र हुआ था, आखिर वो कौन है, इसका जवाब रमन सरकार को देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुनने के लिए पखांजूर में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
-: छुईखदान में सभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी अब अपनी सभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बात नहीं करते।
-: रफाल जहाज सौदे के बाद से वह इस मुद्दे पर बात करने से डर रहे हैं। क्योकि रफाल सौदे में पीएम मोदी ने उद्योगपति अंबानी को फायदा पहुंचाया है।
-: उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार चोर है। इसलिए बैंकिंग घोटाला करने वाले मेहुल चौकसी, विजय माल्या जैसे लोग देश से फरार हो गए।
-: राहुल ने कांग्रेस की सरकार बनने पर 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और दो साल का बकाया बोनस देने का ऐलान किया।
-: राहुल ने कहा कि प्रदेश में उद्योगपतियों को सब मिला है। लेकिन, लगातार घोषणाओं के बावजूद प्रदेश के किसानों को सिर्फ धोखा ही मिला है। किसानों को कभी भी समय पर बोनस तक नहीं दिया गया है।
-: कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ होगा। बिजली बिल आधा होगा।
-: मुफ्त में मोबाइल बांटे गए लेकिन, बेरोजगारी रोकने के कोई उपाय नहीं किए। कांग्रेस सत्ता में आते ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता और रोजगार देगी।
-: निराश्रितों एवं विधवाओं पर गंभीरता से ध्यान देंगे। दोनों पेंशन की राशि दोगुनी कर देंगे ताकि समाज में यह लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें।

Hindi News / Raipur / Chhattisgarh Election मोदी-राहुल ने सवाल भी किए और जवाब भी खुद दिए, किसानों के मुद्दे पर फिर पुरानी घोषणाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.