रायपुर

PM मोदी ने कांग्रेस से मांगा चार पीढ़ियों का हिसाब, बोले- 50 साल तक झूठ बोलकर जनता को धोखे में रखा

Chhattisgarh Election:

रायपुरNov 18, 2018 / 01:40 pm

चंदू निर्मलकर

PM मोदी ने कांग्रेस से मांगा चार पीढ़ियों का हिसाब, बोले- 50 साल तक झूठ बोलकर जनता को धोखा में रखा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार के अंतिम दिन आज PM मोदी ने महासमुंद के बेमचा भाठा में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसानों के नाम पर आज कांग्रेस घड़ियाल आंसू बहा रहे हैं, किसानों पर गोली चलाने वाले लोग आज कर्ज माफी का झूठा वादा कर वोट मांग रहे हैं। ये राजदरबारी लोग 50 साल तक झूठ बोलकर जनता को धोखे में रखा और कितना झूठ बोलेंगे। जनता इसका पूरा हिसाब लेगी। पीएम ने कांग्रेस की चार पीढ़ियों का हिसाब-किताब मांगा है। मंच से ही PM ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
 

सीएम रमन सिंह की जमकर तारीफ की
प्रधानमंत्री ने एक बार फिर यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री की तरीफ करते हुए कहा कि रमन सिंह नक्सलवाद से लड़ाई लडऩे लिए यूपीए से मदद मांगते थे। लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार रिमोट कंट्रोल से नक्लवाद को भड़काने का काम कर रही थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ को एक बीमारु राज्य बना दिया था। रमन सिंह ने बीमारु से बाहर निकालकर विकास का काम किया है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को ये छोटा काम करने को कहा
पीएम मोदी ने आज फिर कांग्रेस से एक छोटा-सा करने की करने की अपील। उन्होंने कहा कि 5 साल के लिए इस परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें। आपको बात दें कि इससे पहले भी पीएम ने अंबिकापुर में भी इसी तरह का बयान दिया था। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के राजदरबारी खजाना खाली का काम करती है।

 

सीएम रमन सिंह के हाथों को मजबूत कीजिए
पीएम मोदी ने कहा कि 18 से 23 साल की उमरिया बहुत ही महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ भी 18 साल का हो गया है। सीएम रमन सिंह के हाथों को मजबूत कीजिए। छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर दौडऩा चाहता है।

चार-चार पीढिय़ों को देश चलाने का मौका मिला
कांग्रेस ने 50 सालों तक देश को लूटकर अपने तिजोरियों को भरने का काम किया है। दिल्ली में तो चार-चार पीढिय़ों को देश चलाने तक मौका मिला। एक वक्त ऐसा भी था कि राजगद्दी इनके लिए रिजर्व हो चुका था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.