उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में धन की कोई कमी नहीं है। प्रदेश खनिज संपदा से भरा हुआ प्रदेश है। लेकिन धन का फायदा यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी के 10-15 उद्योगपति मित्र हैं। मोदी अपने मित्रों से इजाजत लिए बिना कोई काम नहीं करते हैं।
उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली से मिलकर नीरव मोदी 35 हजार करोड़ और विजय माल्या 10 हजार करोड़ लेकर भाग गया। राफेल जहाज का सौदा 526 करोड़ में किया था जिसे मोदी सरकार ने 1600 करोड़ में खरीदी कर अनिल अंबानी की कंपनी को फायदा पहुंचाया है।
उन्होंने सीएम डॉ. रमन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के दोस्तों ने चिटफड कंपनी बना कर गरीबों का करोड़ों रुपए लूट लिया। नान घोटाले में जिस सीएम मैडम का जिक्र हुआ था आखिर वो कौन है, इसका जवाब सीएम को देना चाहिए। पखांजूर के चुनावी जनसभा में उमड़े जन सैलाब से गदगद राहुल गांधी ने कहा कि इस बार रमन सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।