scriptChhattisgarh Assembly Election 2018: मतदान से एक दिन पहले राम की शरण में पहुंचे रमन, चौथी बार सत्ता के लिए मांगा आशीर्वाद | Chhattisgarh Election: Raman reached Ram temple a day before polling | Patrika News

Chhattisgarh Assembly Election 2018: मतदान से एक दिन पहले राम की शरण में पहुंचे रमन, चौथी बार सत्ता के लिए मांगा आशीर्वाद

locationरायपुरPublished: Nov 20, 2018 07:42:11 am

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले पार्टी की जीत और चौथी बार सत्ता के लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह भगवान की शरण में पहुंचे।

Raman Singh

मतदान से एक दिन पहले राम की शरण में पहुंचे रमन, चौथी बार सत्ता के लिए मांगा आशीर्वाद

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले पार्टी की जीत और चौथी बार सत्ता के लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह भगवान की शरण में पहुंचे। रमन सिंह ने माथा टेक भगवान राम से आशीर्वाद लिया। मंदिर दर्शन के बाद रमन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान राम की शरण में सभी को आना पड़ता है, उनसे ही सबको सबकुछ मिलता है।
Raman Singh News
रमन सिंह कहा कि मैंने प्रदेश की खुशहाली और विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय की कामना की है। दूसरे चरण के 72 सीटों पर भाजपा के पक्ष में अच्छे परिणाम आने का भी दावा किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के भाजपा नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेसियों को नियम कायदा कानून मालूम नहीं है। प्रदेश प्रभारी सब रुक सकते हैं। अगर कांग्रेसियों को नियम मालूम होते तो धरने पर नहीं बैठते।
Raman Singh News
दूसरे चरण के लिए मतदान 20 नवंबर को होंगे। दूसरे चरण में 19 जिलों की 72 विधानसभा सीटों पर कुल 1,079 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसमें 9 मंत्री, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, भाजपा – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी जैसे दिग्गजों के भाग्य का भी फैसला होगा।
Raman Singh
आपको बतादें कि पहले चरण में राज्य के आठ नक्सल प्रभावित जिलों की 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुआ था। नक्सलियों ने लोगों को चुनाव से दूर रहने की धमकी दी थी, इसके बावजूद 76.28 फीसदी मतदान हुआ था। 90 सदस्यीय मौजूदा विधानसभा में भाजपा के पास 49 सीटें, कांग्रेस के पास 38 और बसपा के पास एक सीट है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो