6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने किया बहुमत का दावा लेकिन 20 सीटें तय करेंगी किसे मिलेगी सत्ता

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार रात तक खत्म हो गया। लेकिन इन 20 सीटों पर सबकी निगाहें जा टिकी हैं, जिनके बारे में जीत के दावे तो सभी कर रहे हैं, लेकिन परिणामोंं को लेकर भीतर से आशंकित हैं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 21 Nov 2018, 12:51 PM IST

CG Election 2018

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने किया बहुमत का दावा लेकिन 20 सीटें तय करेंगी किसे मिलेगी सत्ता

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार रात तक खत्म हो गया। घरों से निकले मतदाता ने इवीएम का बटन दबाकर अपने हिस्से का काम कर दिया। लेकिन सरकार किसकी बनेगी इसका खुलासा 11 दिसम्बर को मतगणना के बाद होगा। मतदाता मौन हैं, लेकिन राजनीतिक दल मुखर। मतदान में भागीदार बने सभी प्रमुख दलों ने जीत के दावे किए हैं। सबके दावे हैं कि छत्तीसगढ़ की पांचवी सरकार वे बनाने जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण मेंं करीब 72 फीसदी मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग बुधवार तक इसके और बढ़ जाने की संभावना जता रहा है। उत्साहजनक मतदान ने प्रमुख राजनीतिक दलों की बांछे खिला दी हैं। इन आंकड़ों को लेकर भाजपा, कांग्रेस के अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा का गठबंधन भी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इन सबके बीच सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग की उन 20 सीटों पर सबकी निगाहें जा टिकी हैं, जिनके बारे में जीत के दावे तो सभी कर रहे हैं, लेकिन परिणामोंं को लेकर भीतर से आशंकित हैं। यह 20 सीटें ही तय करेंगी कि सत्ता किसके पास आएगी।

इन सीटों पर लगी हैं निगाहें
मुंगेली : इस सीट पर भाजपा के पुन्नुलाल मोहले का मुकाबला कांग्रेस के राकेश पात्रे से है।
पामगढ़ : भाजपा के अम्बेश जांगड़े के मुकाबले कांग्रेस गोरेलाल वर्मन मैदान में हैं, लेकिन पिछले चुनाव में यहां बसपा के दूजराम बौद्घ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार बसपा गठबंधन से इंदु बंजारे मैदान में हैं।
कोटा : कांग्रेस की रेणु जोगी इस बार जनता कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। भाजपा से पुराने प्रत्याशी काशीराम साहू।
चंद्रपुर : विधायक युद्घवीर सिंह जुदेव की पत्नी संयोगिता भाजपा की उम्मीदवार हैं। पिछली बार यहां दूसरे स्थान पर रहे बसपा के रामकुमार यादव को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने गीतांजली पटेल को उतारा है।
प्रतापपुर : मंत्री रामसेवक पैकरा केवल 8143 वोटों से जीते थे। इस बार भी वे कांग्रेस के प्रेमसाय सिंह टेकाम से टकरा रहे हैं।
बिलासपुर : मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस ने इस बार शैलेष पाण्डेय को उतारा है।
तखतपुर : पिछली बार सबसे कम अंतर से हार-जीत का फैसला इसी सीट पर हुआ था।
रामपुर : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर यह पारंपरिक सीट कांग्रेस के श्यामलाल कंवर से हार गए थे। इस बार फिर आमने-सामने हैं।
मनेंद्रगढ़ : भाजपा के श्यामबिहारी जायसवाल के सामने कांग्रेस ने विनय जायसवाल को उतारा है।
पाली-तानाखार : यहां से कांग्रेस के विधायक रामदयाल उइके अब भाजपा के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने यहां मोहित केरकेटटा को मौका दिया है। गोंडवाना के हीरा सिंह मरकाम भी यहां चुनौती बने हुए हैं।
अकलतरा : कांग्रेस विधायक चुन्नीलाल साहू के मुकाबले भाजपा से पूर्व विधायक सौरभ सिंह और बसपा की ऋचा जोगी हैं।
सक्ती : भाजपा ने जीती हुई सीट से उम्मीदवार बदलकर मेघराम साहू को उतारा है। कांग्रेस से डॉ. चरणदास महंत यहां उम्मीदवार हैं।
बसना : कांग्रेस के देवेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ भाजपा ने डीसी पटेल को मौका दिया है। लेकिन भाजपा के बागी संपत अग्रवाल का यहां जोर है।
सरायपाली : भाजपा ने श्याम तांडी और कांग्रेस ने किस्मत लाल नंद को उतारा है।
बिल्हा : यहां से कांग्रेस के विधायक सियाराम कौशिक अभी जकांछ से उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से है। कांग्रेस ने राजेंद्र शुक्ला को मौका दिया है।
जैजैपुर : पिछली बार बसपा के केशव चंद्रा ने भाजपा के कैलाश साहू को हराया था। इस बार कैलाश फिर मैदान में है। कांग्रेस ने अनिल चंद्रा को उतारा है।
महासमुंद : निर्दलीय विमल चोपड़ा के खिलाफ कांग्रेस ने विनोद चंद्राकर और भाजपा ने पूनम चंद्राकर को खड़ा किया है।
वैशाली नगर : भाजपा ने विधायक विद्यारतन भसीन को मौका दिया। कांग्रेस ने यहां पूर्व विधायक बदरुददीन कुरैशी को उतारा है।
रायपुर ग्रामीण : कांग्रेस के सत्यनारायण शर्मा ने भाजपा के नंद कुमार साहू को 1861 मतों से हराया था। इस बार दोनों आमने-सामने हैं।
रायपुर उत्तर : कांग्रेस ने कुलदीप जुनेजा को उतारा है। उनका मुकाबला श्रीचंद्र सुंदरानी से है।