scriptपूर्व CM रमन सिंह के तीखे तेवर, कहा- कांग्रेस को उखाड़ फेंकने सभी कार्यकर्ता तैयार रहे.. | Chhattisgarh Ex CM Raman Singh says Congress does not trust democracy | Patrika News

पूर्व CM रमन सिंह के तीखे तेवर, कहा- कांग्रेस को उखाड़ फेंकने सभी कार्यकर्ता तैयार रहे..

locationरायपुरPublished: Oct 16, 2019 06:47:45 pm

Ex CM Raman Singh: उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि यदि यह आध्यादेश उन तक आए तो उसे स्वीकृत (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) न किया जाए।

Raman Singh in Dhamtari

पूर्व CM रमन सिंह के तीखे तेवर, कहा- कांग्रेस को उखाड़े फेंकने सभी कार्यकर्ता तैयार रहे..

धमतरी. पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल को पराजय का डर सता रहा है, इसलिए महापौर/अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से करने जा रही है। इससे पार्षदों का खरीफ-फरोख्त का दरवाजा खुल जाएगा। भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि यदि यह आध्यादेश उन तक आए तो उसे (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) स्वीकृत न किया जाए।

बुधवार को वे बस्तर के चित्रकोट जाते समय धमतरी में आयोजित भाजपा की धरना सभा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद भूपेश बघेल ने पूरे राज्य में सर्वे कराया गया। सर्वे रिपोर्ट में उन्हें यह पता चला कि 90 फीसदी निकाय चुनाव को हार रहे हैं, तो उन्होंने पिछले दरवाजे से महापौर, अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने की यह चाल चली है। भाजपा इसका पूरजोर विरोध करेगी। कांग्रेस को उखाड़े फेंकने के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहे। डा.रमन ने कहा कि पिछले नौ महीने में छत्तीसगढ़ का विकास ठप हो गया है। वित्तीय व्यवस्था चरमरा गई है। सड़कों की हालत खराब हो गई है। बार-बार सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। और अब तो कर्ज के ब्याज पटाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है।

कांग्रेसी भ्रष्टाचार में लिप्त


उन्होंने आगे कहा कि प्रदेशभर में कांग्रेसी आज सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसके लिए ट्रांसफर उद्योग चला रहे हैं। छोटे से छोटे कर्मचारियों से ट्रांसफर के नाम से पैसा मांगा जा रहा है। भूपेश के राज में प्रदेश कहां से कहां जा रहा है। आम जनता को सुविधाएं देने के बजाए नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी कर रहे है। बिना बजट के यह काम कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि आज गौठानों में गौवंशों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था नहीं है। रोजाना पूरे प्रदेशभर में सौ गौवंश भूख से मर रही है। भूपेश सरकार को गौ हत्या का पाप लगेगा। प्रदेश में बदले की भावना से काम किया जा रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझ रही है। समय आने पर उन्हें अवश्य सबक सिखाएंगे।

कभी जीतकर नहीं आए


उन्होंने कहा कि धमतरी नगर निगम प्रदेश में एकमात्र ऐसी संस्था हैं, जहां कांग्रेस आज तक चुनाव जीतकर नहीं आई। जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। यही वजह है कि अब यहां कब्जा के लिए पिछले दरवाजे से आने का सहारा ले रही हैं। लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। जनता भाजपा को भारी बहुमत से जीताकर निगम में जीताएगी।

रमन ने ली जुटकी


सभा के दौरान गौमाता के मंच में घुस आने पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो नरवा, घुरवा, गरवा की बात करने से गौमाता भी भड़क जाती है। भूपेश बघेल का नाम लेते हुए उनका यहां आना इस बात को संकेत है कि गौमाता भी उनसे नाराज है।

लोकतंत्र की हत्या

सभा में विधायक रंजना साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्हें लोकतंत्र पर भरा भी भरोसा है, इसलिए निकाय चुनाव में अध्यक्ष और महापौर का सीधे चुनाव नहीं करा रही। जनता को अपना जनप्रतिनिधि चुनने से दूर किया जा रहा है। जनता भी सब समझ रही है। चुनाव में इसका जरूर जवाब देगी।

भूपेश को नहीं मानता कोई सीएम

पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा कि वर्ष-1881 में गठित धमतरी नगर पालिका का इतिहास है कि यहां एक भी बार कांग्रेस जीतकर नहीं आई। अविभाजित मध्यप्रदेश में कटनी के बाद धमतरी ही ऐसी जगह है, जहां की जनता को कांग्रेस पर जरा भी विश्वास नहीं है। भूपेश सरकार को लोकतंत्र पर उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज भी भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री नहीं मानता। डा. रमन सिंह उनके नेता है और आज भी रमन सिंह को भी मुख्यमंत्री मानते हैं।

केक काटकर मनाया जन्मदिवस

धरना स्थल में ही भाजपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया। केक काटकर डा. रमन सिंह कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया और उनमें जोश भरा कि कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दुगुने उत्साह के साथ संघर्ष करें। इसके बाद उन्होंने नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की। पश्चात बस्तर के लिए रवाना हो गए।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

धरना के बाद भाजपाई वाहनों में सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां राज्यपाल के नाम पर कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में महापौर अर्चना चौबे, जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू, डा. एनपी गुप्ता, पार्वती वाधवानी, सरला जैन, कुंजलाल देवांगन, निर्मल बरडिय़ा, हेमलता शर्मा, प्रीति कुंभकार, प्रियंका सिन्हा, राजीव सिन्हा, शिवदत्त उपाध्याय, प्रकाश शर्मा, दयाशंकर सोनी, प्रकाश गोलछा, शरद चौबे, परिणिता साहू, महेन्द्र पंडित, हेमराज सोनी, फिरोज हिरवानी, नीलेश लुनिया, सुनील निषाद, चित्ररेखा निर्मलकर, भारती खंडेलवाल, सरिता यादव, गीतेश प्रजापति, अशोक सिन्हा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो