रायपुरPublished: Oct 27, 2022 01:18:54 pm
Sakshi Dewangan
Chhattisgarh Foundation Day 2022: विभिन्न विभागों में विशेष उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाए। विगत वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाए।
Chhattisgarh Foundation Day 2022: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजन के संबंध में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभाग की विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए।
विशेष उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाए
विभिन्न विभागों में विशेष उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाए। विगत वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाए।
एक नवंबर को एकदिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम किया
जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक नवंबर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शालीन होना चाहिए। जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय विभागों में एक नवंबर को रात्रि को रोशनी की जाए। शासन के कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों कोे कार्यक्रम में लाभान्वित किया जाए।
रायपुर, जासं : छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोवर्धन पूजन व देवारी तिवार के अवसर पर जाल (सौखी) भेंट कर उन्हें मछुआरों की ओर से शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद के निर्देश में मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश फुटान, जी.पी.धीवर, बसन्त निषाद, संतोष निषाद, छत्रपाल धीवर ने जाल (सौखी) भेंट किया।