रायपुर

2019 का कैलेंडर हुआ जारी, समझिए किस दिन क्या और कब रहेगी सरकारी छुट्टी

राज्य सरकार ने 2019 में सरकारी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश की घोषणा कर दी है। पिछले साल की तुलना में 2019 के सार्वजनिक अवकाश कर्मचारियों के लिए मायूस करने वाले साबित होंगे।

रायपुरNov 23, 2018 / 12:28 pm

Ashish Gupta

2019 का कैलेंडर हुआ जारी, समझिए किस क्या और कब रहेगी सरकारी छुट्टी

रायपुर. राज्य सरकार ने 2019 में सरकारी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश की घोषणा कर दी है। पिछले साल की तुलना में 2019 के सार्वजनिक अवकाश कर्मचारियों के लिए मायूस करने वाले साबित होंगे। दरअसल, अगले वर्ष दिवाली, डॉ. आंबेडकर जयंती, रक्षाबंधन और ईद-ए मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की अलग से छुट्टी नहीं होगी। रक्षाबंधन को छोड़कर बाकी तीन छुट्टी रविवार को पड़ रही है।
राज्य सरकार की घोषित 22 सरकारी छुट्टी में केवल एक छुट्टी ही शुक्रवार के दिन पड़ रही है। वो हैं 19 अप्रैल गुड फ्राइडे को। इस छुट्टी की वजह से कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी एक साथ मिल जाएगी। क्योंकि इसके अगले दिन 20 अप्रैल को महीने का तृतीय शनिवार और उसके बाद रविवार का अवकाश मिलेगा।
मायूसी की बात यह है कि रामनवमी व बुद्ध पूर्णिमा की सरकारी छुट्टी का नुकसान उठाना पड़ेगा। 13 अप्रैल रामनवमी को महीने का द्वितीय शनिवार और 18 मई बुद्ध पूर्णिमा को महीने का तृतीय शनिवार होने के कारण वैसे ही अवकाश रहेगा।

61 ऐच्छिक अवकाश की भी सूची जारी
राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 61 ऐच्छिक अवकाश की भी सूची जारी की है। इनमें रविवार के दिन पडऩे वाले छह ऐच्छिक अवकाश भी शामिल हैं। प्रदेश के सरकारी कर्मचारी नियमानुसार तीन ऐच्छिक अवकाश ले सकते हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के लोकपर्व छेरछेरा के दिन को भी शामिल किया गया है।

Home / Raipur / 2019 का कैलेंडर हुआ जारी, समझिए किस दिन क्या और कब रहेगी सरकारी छुट्टी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.