scriptछत्तीसगढ़ : कई जिलों में भारी बारिश के आसार | Chhattisgarh: Heavy rain expected in many districts | Patrika News

छत्तीसगढ़ : कई जिलों में भारी बारिश के आसार

locationरायपुरPublished: Jul 04, 2021 05:32:23 pm

Submitted by:

ramendra singh

मौसम विभाग की चेतावनी : रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में तेज हवाओं के साथ बारिश-गाज गिरने की भी आशंका

छत्तीसगढ़ : कई जिलों भारी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ : कई जिलों भारी बारिश के आसार

रायपुर . मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में एकाध रोज में बारिश की संभावना जताई है। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभागों के सात जिले ऐसे हैं जहां बिजली गिरने का खतरा सामान्य से अधिक है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एकाध रोज में प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद, बस्तर, कोण्डागांव और नारायणपुर जिलों में अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। प्रदेश के शेष सभी जिलों के लिए हल्के स्तर की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बरसात अति संभावित है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम का ऐसा ही हाल 5 जुलाई को भी रह सकता है। 6 जुलाई को कुछ जिलों में मध्यम से भारी बरसात की संभावना जताई जा रही है।


गर्मी और उमस का होगा अहसास
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस मापा गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा जो पेण्ड्रा रोड में मापा गया है। रायपुर का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 72 घंटों में रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है, इससे लोगों को गर्मी और उमस का अहसास होगा।

सुकमा में सबसे ज्यादा बरसात
प्रदेश में अब तक की सबसे अधिक बरसात बस्तर संभाग के सुकमा जिले में हुई है। वहां अब तक 499.4 मिमी पानी बरस चुका है। इसी सीजन में वहां सामान्य तौर पर 212.9 मिमी बरसात ही होती है। चालू सीजन की बरसात 135 प्रतिशत अधिक है। उसी संभाग में बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में सामान्य से बहुत कम बरसात हुई है। सरगुजा भी कम बरसात वाले जिलों में शुमार है। एक जून से अब तक प्रदेश में 276.5 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। यह सामान्य औसत बरसात 236.1 मिलीमीटर से 17 प्रतिशत अधिक है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो