रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को संयुक्त सचिव कृषि विभाग, मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक और राजीव मितान क्लब का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अब जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा रायगढ़ के नए कलेक्टर होंगे। उनकी जगह ऋचा प्रकाश चौधरी को जांजगीर-चांपा का नया कलेक्टर बनाया गया है। वे गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर थी। अब गोरेल पेंड्रा मरवाही जिले की नई कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया होंगी। संतोष कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक कोरबा से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर बनाया गया है।