ये है पूरा मामला
जांजगीर-चांपा जिले के पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला के बयान व उससे मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट लिखवाने के लिए महिला को एड़ी चोटी एक करना पड़ा
महिला को रिपोर्ट लिखवाने के लिए एड़ी चोटी करना पड़ा, क्योंकि किसी कलेक्टर के खिलाफ इतना बड़ा आरोप लगाने के लिए पुलिस ने पर्याप्त आधार की मांग की थी। महिला द्वारा आधार बताया गया जिसमें कलेक्टर ने महिला के मोबाइल में चैटिंग की थी। यहां तक कि प्राइवेट पार्ट की फोटो भी मांगे थे। इसके अलावा और कई तथ्यों में कलेक्टर पूरी तरह फंसते नजर आए। इन तथ्यों को पुलिस ने बारीकी से जांच की। तकरीबन 3 घंटे तक जान चली। पुलिस ने उसके सारे आधार इकट्ठे किए। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।