‘पत्रिका’ ने विशेषज्ञों से समझा कि आखिर यह स्थिति क्यों हैं? इन सबका जवाब है सितंबर के शुरुआत में जहां देश के कई राज्यों में जब कम मरीज मिल रहे थे। रिकवरी रेट बेहतर होता चला जा रहा था, तब छत्तीसगढ़ में संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी। पहले 2 हजार, फिर 3 और फिर 3500 से अधिक संक्रमित मरीज रिपोर्ट हुए। टेस्टिंग बढऩे से भी ज्यादा मरीज रिपोर्ट हुए। जितने मरीज मिलते, उनकी तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कम रही। बीते 5-6 दिनों में स्थिति में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है। मगर, अभी भी 2 हजार से अधिक मरीज ही रोजाना रिपोर्ट हो रहे हैं।
15 दिन लग रहे स्वस्थ होने में
वर्तमान में संक्रमित हो रहे मरीजों में वायरस लोड काफी अधिक पाया जा रहा है। पूर्व में संक्रमित होने पर व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता था और 5-6 दिन में पॉजिटिव से रिपोर्ट नेगेटिव आ जाती थी। मगर, अभी स्वस्थ होने में 15 दिन तक लग जा रहे हैं। मरीजों को अब फैवीफ्लू और रेमडेसिवीर जैसे इंजेक्शनों की जरुरत पड़ रही है।

सर्वाधिक 10 हजार एक्टिव मरीज रायपुर में
प्रदेश की राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 10 हजार से अधिक एक्टिव मरीज हैं। जो प्रदेश के एक्टिव मरीज का 28.7 प्रतिशत है। बीते 15 दिनों से हर दिन 600 से अधिक मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं। संभव है कि लॉकडाउन की वजह से इसमें कमी आए।

संक्रमित मरीजों की संख्या में बीते कुछ दिनों में कमी दर्ज की जा रही है। सभी नियमों का पालन करें तो संक्रमितों की संख्या में और गिरावट आ सकती है। होम आइसोलेशन की वजह से रिकवरी रेट बढ़ा है।
डॉ. सुभाष पांडेय, प्रवक्ता एवं संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य विभाग राज्य- कुल संक्रमित- एक्टिव- एक्टिव मरीजों का औसत
महाराष्ट्र- 12,82,953- 2,74,993- 21.5 आंध्रप्रदेश- 6,54,385- 69,353- 10.6
तमिलनाडू- 5,63,691- 46,405- 8.3 कर्नाटक- 5,48,557- 95,549- 17.4
उत्तरप्रदेश- 3,74,277- 61,300- 16.4

केरल- 1,54,458- 49,921- 32.32
छत्तीसगढ़- 35,623- 36,038- 37.7 (नोट- 24 सितंबर के रिपोर्ट के मुताबिक आंकड़े। राज्य जहां सर्वाधिक एक्टिव मरीज हैं।)