scriptविधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने कहा 1 साल में हफरने लगी है सरकार, अकबर के जवाब पर जताई आपत्ति | Chhattisgarh legislative assembly live: Uproar over law and order | Patrika News

विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने कहा 1 साल में हफरने लगी है सरकार, अकबर के जवाब पर जताई आपत्ति

locationरायपुरPublished: Feb 27, 2020 04:45:07 pm

Submitted by:

CG Desk

शून्य काल में कानून व्यवस्था पर हंगामा, कौशिक ने उठाया पंकज बेक की मौत का मामला।

cg_vidhansabha.jpg
रायपुर। शून्य काल में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। धरमलाल कौशिक ने पंकज बेक का मामला उठाते हुए कहा कि पंकज बेक के मामले में आरोपी पुलिस वाले उनके घरवालो को धमका रहे हैं। मंत्री कद्दावर मंत्री को पत्र लिखने की बात कर रहा है तो अंदाज़ लगाइये की क्या स्थिति है। पुलिस पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है।
अजय चंद्राकर ने कहा 1 साल में सरकार हफरने लगी है। मंत्रियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कवर्धा और बस्तर में मॉब लीचिंग हुई। केशव चंद्र ने कहा – पूरे प्रदेश में अराजकता है, किसी पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा है। धर्मजीत सिंह ने कहा कि चर्चा नहीं कराया तो हम बात कैसे करेंगे, मंत्रियों के फ़ोन जाने के बाद धाराएं बढ़ा दी जाती हैं।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गंभीर विषय है कि 59 पुलिस वालों ने आत्महत्या की है। सरकार ने पुलिस का मनोबल तोड़ दिया है। FIR समाप्त करने के लाखों रुपये ले रहे हैं। फ़र्ज़ी रिपोर्ट पर FIR हो रही है। पुलिस राजनीतिक कार्रवाइयां कर रही है। जिसके बाद आसंदी ने विचार कर व्यवस्था की बात की तो विपक्षी भाजपा के सदस्यो ने हंगामा शुरू कर दिया।
मोहम्मद अकबर ने जवाब देते हुए कहा कि 2018 में 904 हत्याए हुई। गृह मंत्री के सदन में रहने के बाद भी अकबर द्वारा बात रखने पर भाजपा ने आपत्ति की। हंगामे के बीच 5 मिनट के लिए सदन स्थगित हुई ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो