scriptछत्तीसगढ़ में BJP 4 सीट जीती, 4 सीटों पर पहुंची जीत के करीब, लेकिन यहां फंसा पेंच | Chhattisgarh Lok Sabha Election Results 2019: BJP Congress seat update | Patrika News

छत्तीसगढ़ में BJP 4 सीट जीती, 4 सीटों पर पहुंची जीत के करीब, लेकिन यहां फंसा पेंच

locationरायपुरPublished: May 23, 2019 09:11:51 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों (Chhattisgarh Lok Sabha Results) में से भाजपा 9 सीटें जीतने के करीब है। मतगणना में सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।

chhattisgarh lok sabha results

Chhattisgarh Lok Sabha Election Results 2019: BJP Congress seat update

रायपुर. छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों (Chhattisgarh Lok Sabha Results 2019) में से 4 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने तीन लोकसभा सीटों रायगढ़, सरगुजा, राजनांदगांव और रायपुर पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस बस्तर लोकसभा सीट जीत चुकी है। हालांकि वोटों की गिनती अभी जारी है।
वहीं भाजपा प्रदेश के 4 सीटों पर जीतने के करीब है। मतगणना में सभी 4 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार मोहन मंडावी कांग्रेस के बिरेश ठाकुर से महज 5,377 वोटों बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि कांग्रेस बस्तर और कोरबा लोकसभा सीट पर भाजपा से आगे चल रही है।
रायपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी ने 8,36,211 वोट हासिल कर कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार प्रमोद दुबे को 3 लाख 48,238 वोटों के अंतर से हराया।

बस्तर सीट पर कांग्रेस के दीपक बैज ने भाजपा के बैदूराम कश्यप को 38,982 वोटों से जीत दर्ज कर चुके हैं।
रायगढ़ सीट पर भाजपा की गोमती साय ने कांग्रेस के लालजीत सिंह को 66,027 वोटों से हराया।

सरगुजा सीट पर भाजपा की रेणुका सिंह ने कांग्रेस के खेलसाय सिंह को 1,57,873 वोटों के अंतर हराया।
राजनांदगांव सीट पर भाजपा के संतोष पांडेय ने कांग्रेस के भोलाराम साहू को 1,11,546 वोटों से हराया।

बिलासपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण साव कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव से 1,40,969 वोटों से आगे चल रहे हैं।
दुर्ग सीट पर भाजपा के विजय बघेल, कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर से 3,90,652 वोटों से आगे हैं।

जांजगीर में भाजपा के गुहाराम अजगले कांग्रेस के रवि पाराश्रम भारद्वाज से 82,378 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कोरबा में कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योत्सना महंत भाजपा के ज्योतिनंद दुबे से 11,144 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कांकेर में भाजपा उम्मीदवार मोहन मंडावी कांग्रेस के बिरेश ठाकुर से 5,377 वोटों बढ़त बनाए हुए हैं।
महासमुंद में कांग्रेस उम्मीदवार धनेन्द्र साहू भाजपा के चुन्नीलाल साहू से 89,435 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

भाजपा ने 2014 में छत्तीसगढ़ (Lok Sabha Elections 2019 Results) की 11 में से 10 सीटों पर कब्जा किया था। इस बार भाजपा ने सभी 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो