scriptMonsoon Session: ये सात विधायक जनता के हित से जुड़े सवाल पूछने में रहे जीरो | Chhattisgarh Monsoon Session 2019 updates 7 MLA no asked any questions | Patrika News
रायपुर

Monsoon Session: ये सात विधायक जनता के हित से जुड़े सवाल पूछने में रहे जीरो

Chhattisgarh Monsoon Session 2019: मानसून सत्र (monsoon session) के दौरान सात विधायकों ने एक भी सवाल नहीं लगाया था।

रायपुरJul 27, 2019 / 06:11 pm

Ashish Gupta

Chhattisgarh Monsoon Session 2019

Chhattisgarh Monsoon Session 2019 updates 7 MLA no asked any questions

रायपुर. Chhattisgarh monsoon session 2019: विधानसभा का मानसून सत्र काफी हंगामेदार रहा था। इसके बाद भी जनता ने जिन विधायकों को सदन में उनसे जुड़े मुद्दे उठाने के लिए भेजा था, उसमें कुछ विधायक सफल नहीं हो सके। मानसून सत्र के दौरान सात विधायकों ने एक भी सवाल नहीं लगाया था। जबकि कार्रवाई के दौरान इनमें से कुछ विधायक टीका-टिप्पणी करने में सबसे आगे रहे। वहीं सत्ता और विपक्ष के 12 विधायक सबसे सक्रिय रहे। इन्होंने सत्र के दौरान 24-24 सवाल लगाए थे। इनमें दो महिला विधायक भी शामिल हैं।
विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जिन विधायकों ने एक भी सवाल नहीं लगाए थे, उनमें खेलसाय सिंह, बृहस्पत सिंह, किस्मत लाल नंद, विनय कुमार भगत, भुनेश्वर शोभाराम बघेल, देवेन्द्र यादव और लालजीत सिंह राठिया का नाम शामिल हैं। जबकि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने 24 सवाल लगाए थे। उनके साथ विधायक धर्मजीत सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, केशव चंद्रा, शिवरतन शर्मा, प्रकाश नायक, रजनीश कुमार सिंह, दलेश्वर साहू, अजीत जोगी, लखेश्वर बघेल, इंदू बंजारे और विधायक रश्मि आशीष सिंह ने 24-24 सवाल लगाए थे।

Income Tax Return: अब महज 250 रुपए में दाखिल कर सकेंगे इनकम टैक्स रिटर्न, जानिए कैसे

महिलाओं ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई
विधानसभा के मानसून सत्र में महिला विधायकों की उपस्थिति काफी दमदार रही। पहली बार विधानसभा पहुंचीं पामगढ़ की विधायक इंदू बंजारे और तखतपुर की विधायक रश्मि आशीष सिंह ने पुरुष सदस्य को टक्कर देने में पीछे नहीं रही। दोनों महिला विधायकों ने 24-24 प्रश्न की सूचनाएं दी थी। वहीं पहली बार विधानसभा पहुंची बैकुण्ठपुर की विधायक अंबिका सिंहदेव और धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है। बजट सत्र के दौरान दोनों विधायकों ने एक भी प्रश्न नहीं लगाए थे। जबकि मानसून सत्र में सिंहदेव ने 9 और शर्मा ने 12 प्रश्न लगाए थे। धमतरी की विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने 21, कसडोल की विधायक शकुंतला साहू ने 20, कोटा की विधायक डॉ. रेणु जोगी ने 17, संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ने 4, पंडरिया की विधायक ममता चंद्राकर व खुज्जी की विधायक छन्नी चंदू साहू ने छह-छह, सारंगढ़ की विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने पांच और सिहावा की विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव ने मानसून सत्र में चार सवाल लगाए थे।

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, अब हर महीने चुकाना होगा इतना अधिक बिल

यह रहा मानसून सत्र में विधानसभा का हिसाब-किताब

विधानसभा के मानसून सत्र में कुल 5 बैठकें हुई थी। इसमें लगभग 23 घंटे 15 मिनट की चर्चा हुई थी। इस सत्र में 495 तारांकित प्रश्न और 451 अतारांकित प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई थी। इनमें से 52 प्रश्नों को सभा में अनुपूरक प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने 257 ध्यानाकर्षण की सूचनाएं दी थी, जिनमें से 60 सूचनाओं को ग्राह्य किया गया और 50 सूचनाओं को शून्यकाल सूचना में बदल दिया गया था। वहीं सरकार को घेरने के लिए स्थनग की कुल 96 सूचनाएं मिली थी। इनमें से एक विषय से संबंधित 13 सूचनाओं को ग्राह्य कर चर्चा कराई गई और एक विषय से संबंधित तीन सूचनाओं को सदन में पढऩे और शासन का वक्तव्य सुनने के बाद अग्राह्य किया गया था। शून्यकाल की 87 सूचनाओं में से 62 को ग्राह्य और 25 सूचनाओं का अग्राह्य किया गया था। विधानसभा में सदस्यों की ओर से 71 याचिकाएं प्रस्तृत की गई थी, जिनमें से 21 ग्राह्य और 50 अग्राह्य की गई।

Aadhaar Card: आधार कार्ड को लेकर आई ये जरूरी खबर, तुरंत पहुंचे यहां मिल रही ये सुविधा

कुल नए विधायक सक्रिय, तो कुछ निष्क्रिय रहे
इस बार के विधानसभा में करीब 35 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। मानसून सत्र में कुछ विधायकों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया, तो कुछ ने निराशा कर दिया। नए महिला विधायकों ने सवाल लगाकर सदन में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही। कुछ विधायक बजट सत्र की तुलना में मानसून सत्र में अपना प्रदर्शन सुधारा है। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बजट सत्र में चार प्रश्न लगाए थे। जबकि इस सत्र में 20 सवाल लगाए हैं।Chhattisgarh Monsoon Session 2019

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो