scriptअयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बोले योगी आदित्यनाथ – सबकी भावनाओं का रखेंगे ख्याल | Chhattisgarh News: CM Yogi Adityanath arrives in Raipur | Patrika News

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बोले योगी आदित्यनाथ – सबकी भावनाओं का रखेंगे ख्याल

locationरायपुरPublished: Nov 13, 2017 04:23:45 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की और कहा – यहां का विकास देश के लिए रोल मॉडल है।

CM Yogi Adityanath
रायपुर . छत्तीसगढ़ देश के लिए विकास के मानक के तौर पर उभर रहा है, यहां का विकास देश के लिए रोल मॉडल है। उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ से कई मामलों में सीखा है। मीडिया से रूबरू होते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात रायपुर एयरपोर्ट पर कही। उन्होंने छत्तीसगढ़ के फसल खरीदी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि इसे उत्तर प्रदेश में अपनाया गया है। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश में किसानों से सीधे फसल खरीदी होती है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा – अयोध्या में जो होगा अच्छा होगा। सुप्रीम कोर्ट में 5 दिसम्बर से मामले में रोज सुनवाई होगी। उन्होंने कहा राम मंदिर निर्माण में सबकी भावनाओं के अनुरूप ही कार्य होगा।इस बीच उन्होंने रायपुर और अयोध्या के बीच जल्द ही बस सेवा शुरू करने की बात कही।
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी राजनीति के पिटे हुए मोहरें है। अब तो उनकी पार्टी के ही लोग उन पर टिप्पणी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी का नेतृत्व ठीक होता तो कांग्रेस की जीत होती। इससे पहले राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ का काफिला सीधे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास की ओर रवाना हो गया।
मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने निवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने दोनों राज्यों की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद छत्तीसगढ़ के मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भी योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।
इसके बाद योगी आदित्यनाथ पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर योगी आदित्यनाथ के साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राजेश मूणत, सांसद रमेश बैस, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
बतादें कि एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायपुर पहुंचे हैं। इससे पहले भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ के स्वागत में शहर में बाइक रैली निकाली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो