शिकायत: साहब ने दिखाया धौंस, महिलाआें से की बदतमीजी तो भड़के लोगों ने घेरा थाना
नगर निगम जोन-3 के कमिश्नर के खिलाफ शंकर नगर वार्ड की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। उनपर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए थाने किया घेराव किया।

रायपुर . नगर निगम जोन-3 के कमिश्नर के खिलाफ शंकर नगर वार्ड की महिलाओं ने सिविल लाइन थाने का घेराव किया। महिलाओं का आरोप है कि जोन कमिश्नर ने बिना नोटिस के मकान तोडऩे की धमकी दी और अपशब्दों का प्रयोग भी किया। इससे वार्ड के लोगों में आक्रोश है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को जोन क्रमांक-3 के कमिश्नर रमेश जायसवाल शंकर नगर वार्ड क्रमांक 31 के माटी मोहल्ला ईश्वरी नगर पहुंचे। जहां रहने वालों वार्ड निवासियों को धमकी देते हुए कहा कि आबादी जमीन पर बसे हो सभी का मकान तोड़ देंगे। जब लोगों ने मकान के बदले मकान की मांग की तो उसने महिलाओं से दुव्र्यवहार किया और अपशब्दों का प्रयोग किया।

मोहल्ले के रहवासियों ने जोन कमिश्नर के अपशब्दों का विरोध जताया लेकिन उसने अपने सरकारी पद की धौंस दिखाकर मकानों में बुलडोजर चलवाने की धमकी दी। इससे नाराज लोग सिविल लाइन थाना पहुंचे और जोन कमिश्नर के खिलाफ शिकायत की। माटी मोहल्ला ईश्वरी नगर में करीब 42 परिवार रहते हैं।
पार्षद को कहा निकम्मा
ईश्वरी नगर में हुए इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब लोगों ने मकान तोडऩे के संबंध में पार्षद से बात करने की बात कही तो जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल ने पार्षद को भी गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। और कहा कि निकम्मा पार्षद क्या कर लेगा?
बिना नोटिस मकान तोडऩे की धमकी
वार्ड पार्षद मनोज प्रजापति ने बताया कि जोन कमिश्नर माटी मुहल्ला ईश्वरी नगर मेंं आते हैं और हर बार लोगों को धमकाकर चले जाते हैं। वह लोगों को निगम प्रशासन के नियमों को नजर अंदाज कर मकानों को बिना नोटिस के तोड़ देने की धमकी देते हैं। कमिश्नर के रवैये से लोग परेशान हैं।
अवैध वसूली का लगाया आरोप
लोगों ने जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उसकी कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। बताया गया कि कमिश्नर वार्ड 31 में अवैध निर्माण करवाता है और उनसे वसूली भी करता है। इसके अलावा लोगों के छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी मनमानी पैसे की मांग करता है।
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज