scriptमोदी सरकार में सवालों पर पाबंदी और सूचनाओं पर तालाबंदी है, देश को सच्चाई बताएं पीएम- कांग्रेस | chhattisgarh pcc chief said modi should tell the truth about china | Patrika News

मोदी सरकार में सवालों पर पाबंदी और सूचनाओं पर तालाबंदी है, देश को सच्चाई बताएं पीएम- कांग्रेस

locationरायपुरPublished: Jun 19, 2020 09:25:02 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

क्या मोदी सरकार के पास उन माताओं, पत्नियों के लिए कोई जवाब है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपनों की कुर्बानी दी है? सच्चाई यह है कि देश की हुकूमत चेताए जाने के बावजूद आंखें मूंदे रही। गलवान घाटी में सैनिकों की शहादत के वाकये को होने दिया गया है।

रायपुर. गलवान घाटी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, मोदी सरकार में सवालों पर पाबंदी है और सूचनाओं पर तालाबंदी है। आज देश से सब कुछ छिपाया जा रहा है।क्या मोदी सरकार के पास उन माताओं, पत्नियों के लिए कोई जवाब है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपनों की कुर्बानी दी है? सच्चाई यह है कि देश की हुकूमत चेताए जाने के बावजूद आंखें मूंदे रही। गलवान घाटी में सैनिकों की शहादत के वाकये को होने दिया गया है।

चीन ने भारत की सरजमीं पर कब्जा कर लिया, उसकी रक्षा करते हुए हमारे सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए, पर केन्द्र सरकार तथा प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री ने मात्र चुप्पी साधे रखने के अलावा क्या किया? उन्होंने कहा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी व पूरा प्रतिपक्ष बार-बार केंद्र सरकार से गुहार लगाते रहे, आगाह करते रहे कि बताएं कि आखिर सीमा पर परिस्थितियां क्या हैं, चीन की सेना हमारी सरहदों में कहां तक घुस आई है? और हमारी कितनी जमीन हड़प ली है? मगर केन्द्र सरकार अपने राजनीतिक जलसों, चुनावी लड़ाइयों, विपक्ष की सरकारें गिराने के षडयंत्रों में व्यस्त रही और सीमा की सच्चाई देश से छिपाती रही।

 

साय बोले-सेना और पीएम पर नहीं तो किस पर भरोसा करती है कांग्रेस

 

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए पूरी कांग्रेस पार्टी से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में राहुल गांधी, मोहन मरकाम सहित पूरी कांग्रेस को देश को गुमराह करने की राजनीति से बाज आना चाहिए। 19 जून को चीन मसले पर सर्वदलीय बैठक है। क्या कांग्रेस को जिन्हें सत्ता में रहने का लंबा अनुभव रहा है इतनी सी बात समझ नहीं आती की सरकारें ऐसे संवेदनशील विषय पर सभी दलों को उचित माध्यम से सही समय पर अवगत करवाती है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि उन्हें अगर सेना पर भरोसा नहीं है, देश के प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है तो किस पर भरोसा है। उन्होंने कहा, जब पूरा देश सेना और सरकार के साथ खड़ा है, तब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ऐसे बयान जारी करती है, जिससे दुश्मनों को फायदा पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि दुश्मन देशों द्वारा अपनी बात रखने के लिए राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर निराधार आरोप लगाकर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं और सेना के मनोबल को चोट पहुंचा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो