script

खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, झटके 4 पदक, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

locationरायपुरPublished: Jan 17, 2020 04:57:49 pm

Submitted by:

CG Desk

रजत पदक विजेता को 1.75 लाख रुपए, कास्य पदक विजेता को 1.50 लाख रुपए एवम् दलीय खेल कबड्डी दल के प्रत्येक सदस्य को 50-50 हजार रूपए का नगद पुरस्कार देकर खेल दिवस के दिन सम्मानित किया जायेगा।

khelo_india.jpg

खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, झटके 4 पदक, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर। असम में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 4 पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 13 खेलो में 102 खिलाड़ियों का दल भाग लिया है। इस खेल प्रतियोगिता में कबड्डी बालिका 17 व 21 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त हुआ है, वही जूडो में अनमोल को 80 किलो ग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक व भारोत्तोलन में ज्ञानेश्वरी यादव को 45 किलोग्राम वजन वर्ग में रजत पदक प्राप्त हुआ है। ज्ञानेश्वरी ने 61 किलो स्नेच व 76 किलो जर्क कुल 137 किलोग्राम वजन उठाकर राज्य के लिए ये उपलब्धि अर्जित की।

मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने विजेता खिलाडियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। खेलो इंडिया के पदक विजेता को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्यक्तिगत खेलो में रजत पदक विजेता को 1.75 लाख रुपये, कास्य पदक विजेता को 1.50 लाख रुपए एवम् दलीय खेल कबड्डी दल के प्रत्येक सदस्य को 50-50 हजार रूपए का नगद पुरस्कार, खेल दिवस पर सम्मान समारोह में दिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो