23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सली नेता प्रशांत बोस से छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्य और केंद्रीय एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

भाकपा माओवादी संगठन में है देश स्तर पर दूसरे नंबर का लीडर पूछताछ में मिले कई अहम सुराग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 16 Nov 2021, 11:43 PM IST

नक्सली नेता प्रशांत बोस से छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्य और केंद्रीय एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

नक्सली नेता प्रशांत बोस से छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्य और केंद्रीय एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

रांची/रायपुर. एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा से छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां एनआईए व आईबी झारखंड के रांची में पूछताछ कर रही हैं। प्रशांत बोस भाकपा माओवादी संगठन में देश स्तर पर दूसरे नंबर का लीडर है। इस संगठन द्वारा पिछले पांच दशक में देशभर में अंजाम दिए गए लगभग सभी नक्सली वारदातों के पीछे उसकी प्लानिंग रही है।

UP चुनाव के लिए Priyanka Gandhi का महिला कार्ड
बता दें कि प्रशांत बोस (74वर्ष) और उसकी पत्नी शीला मरांडी (57 वर्ष) के साथ चार अन्य नक्सलियों को 12 नवंबर को झारखंड के सरायकेला जिले में कांड्रा टोल ब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया था। प्रशांत बोस ने छत्तीसगढ़ समेत बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश और झारखंड में नक्सली संगठन के विस्तार में सबसे अहम रोल निभाया। पिछले साढ़े चार दशकों से वह इन राज्यों की पुलिस के साथ केंद्रीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए मोस्ट वांटेड बना हुआ था।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]सीता की रसोई को जान सकेगी दुनिया
प्रशांत बोस पर इन राज्यों में 100 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ समेत राज्यों की पुलिस टीमें ऐसे सभी मुकदमों और नक्सली वारदातों की फाइलें लेकर रांची पहुंची हैं, ताकि एक-एक के बारे में प्रशांत से पूछताछ की जा सके। प्रशांत बोस समेत छह नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद छानबीन में पुलिस को चार मोबाइल फोन, दो एसडी कार्ड, एक पेन ड्राइव मिला था। जो जानकारी मिल रही है एसडी कार्ड में पूरे संगठन का खाका के साथ उनकी आगामी योजनाओं का ब्लू प्रिंट मौजूद है। संगठन में कौन किस पद पर है, कितने लोग काम कर रहे हैं, कहां काम कर रहे हैं, उनके मददगार कौन हैं, इसके बारे में भी पुलिस को अहम सूचनाएं हाथ लगी हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...लखीमपुर खीरी : मुख्यमंत्री बोले- किसानों के साथ वहशी व्यवहार