scriptChhattisgarh Pollpedia – Episode 18 – किसको मिलेगा जांजगीर में अनुसूचित जाती का जनाधार? | Chhattisgarh Pollpedia-Episode 18- Who will get SC mandate in Janigir? | Patrika News

Chhattisgarh Pollpedia – Episode 18 – किसको मिलेगा जांजगीर में अनुसूचित जाती का जनाधार?

locationरायपुरPublished: Mar 11, 2019 08:21:33 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

Chhattisgarh Pollpedia – Episode 18 – Who will get SC mandate in Janigir?March 11 2019Lok Sabha CG 2019

Lok Sabha CG 2019

Chhattisgarh Pollpedia – Episode 18 – किसको मिलेगा जांजगीर में अनुसूचित जाती का जनाधार?

राजनीतिक दलों का प्रदर्शन
1) जांजगीर लोक सभा सीट को जांजगीर-चाम्पा सीट के नाम से भी जाना जाता है
2) जांजगीर संसदीय सीट में पहला चुनाव 1957 में हुआ
3) कांग्रेस ने जांजगीर में 40 साल राज किया
4) भाजपा इस सीट 19 वर्ष काबिज रही
5) जांजगीर में पिछले 10 वर्ष से भाजपा को कमला पाटले सांसद हैं
6) भाजपा ने जशपुर राजघराने के दिलीप सिंह जूदेव को 1989 में जांजगीर से उतारा, जूदेव ने कांग्रेस सांसद प्रभात कुमार मिश्रा को 98893 वोटों से हरा दिया
7) दो वर्ष बाद ही 1991 में दिलीप सिंह जूदेव कांग्रेस के भवानी लाल वर्मा से 29425 मतों से हार गए
8) पिछले तीन कार्यकाल से जांजगीर में महिला प्रत्याशी को जनाधार मिल रहा है
9) महिलाओं ने जांजगीर में अब तक पांच बार जीत दर्ज की, दो बार कांग्रेस से मिनीमाता जीतें, दो बार भाजपा से कमला पाटले और एक बार भाजपा से करुणा शुक्ला
2014 आम चुनाव का परिणाम
1) 2014 आम चुनाव में जांजगीर सीट में 15 उम्मीदवार मैदान में थे
2) 2014 में भाजपा के कमला पाटले ने कांग्रेस के प्रेम चाँद जायसी को 174961 वोटों से हराया था
3) कमला पाटले को 518909 वोट तथा प्रेम चाँद जायसी को 343948 वोट मिले
4) 2014 में भाजपा का 48.34 फीसदी और कांग्रेस का 32.04 फीसदी वोट शेयर था, अन्य सभी दलों का वोट शेयर 64.46 फीसदी था
5) पांच साल पहले जांजगीर लोक सभा सीट में कुल मतदाता थे 1744201, 51.36 प्रतिशत पुरुष और 48.62 प्रतिशत महिला वोटर थे
6) 2014 में जांजगीर में 61.54 फीसदी मतदान हुआ, कुल मतदाता थे 1073367, कुल पोलिंग स्टेशन थे 1983
महत्वपूर्ण तथ्य
1) जांजगीर लोक सभा सीट अनुसूचित जाती वर्ग के लिए आरक्षित है
2) जांजगीर लोक सभा सीट के अंतर्गत आठ विधानसभा सीट हैं – अकलतरा, जांजगीर-चाम्पा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, बिलाईगढ़, कसडोल
3) हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जांजगीर लोक सभा के अंतर्गत आठ में से 4 सीट पर जीत दर्ज की, भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को दो-दो सीट मिले
4) भाजपा और कांग्रेस के बाद 2014 के आम चुनाव में जांजगीर में सबसे ज्यादा वोट बसपा ने बटोरे, बसपा के दूज राम बौद्ध को 125617 मत प्राप्त हुए
5) जांजगीर पहले दस वर्ष सामान्य वर्ग की सीट रही
6) 1967 से 1977 तक जांजगीर अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित रहा
7) 1977 से 2009 अर्थात 32 वर्ष तक इस सीट को फिर सामान्य वर्ग के लिए खोल दिया गया
8) 2009 में चुनाव आयोग ने जांजगीर को एक बार फिर अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित घोषित कर दिया
9) 2009 में भाजपा की कमला पाटले ने कांग्रेस के शिवकुमार डहरिया को हराया था, डहरिया वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में श्रम तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री हैं
10) छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष चरणदास महंत ने जांजगीर सीट से तीन बार चुनाव लड़ा, दो बार 1998 और 1999 में जीते, एक बार 2004 में हारे
11) 2004 में चरणदास महंत को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला ने हराया
12) फरवरी 27, 2014 को करुणा शुक्ला ने भाजपा से अपना 32 वर्षीय नाता तोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो