रायपुर

गोली कांड से थर्राया शहर, प्रॉपर्टी डीलर को पीठ में मारी गोली, मचा हड़कंप

घायल प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है देर रात उसकी पीठ से गोली निकला था

रायपुरJun 04, 2019 / 12:57 pm

चंदू निर्मलकर

गोली कांड से थर्राया शहर, प्रॉपर्टी डीलर को पीठ में मारी गोली, मचा हड़कंप

रायपुर. राजधानी के टिकरापारा इलाके में रात 9.00 बजे के आसपास प्रॉपर्टी डीलर को सरेआम गोली मार दी गई है। गोली उनकी पीठ पर लगी गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घायल प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है देर रात उसकी पीठ से गोली निकला था।
मामला लेनेदेन से जुड़ा
मामला लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है पीडि़त ने आरोपी को 10 हजार रुपए दिए थे बताया जाता है कि आरोपी ने पैसे वापस कर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद पीडि़त उससे और पैसे मांग रहा था। पुलिस के मुताबिक मठपुरैना दुर्गा मंदिर के पास जावेद उल्लाह खान रात करीब 9.00 बजे अपनी बाइक से जा रहा था। इस दौरान आलम ने उन पर पीछे से फायरिंग कर दिया। गोली लगने के बावजूद बाद जावेद बाइक से गिर गया। गोली की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग थोड़ी देर के लिए घबराकर इधर-उधर भागने लगे। गोली मारने के बाद आलम मौके से फरार हो गया। घायल जावेद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

चार पांच साल पहले भी हुआ था विवाद

मोहल्ले वालों का कहना है कि चार-पांच माह पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी जावेद की टाटा एस गाड़ी चलाता था। तब गाड़ी के टायर खराब हो गए थे इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल टिकरापारा पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.