रायपुर

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, राजनीति के मौसम वैज्ञानिक माने जाते थे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने जताया शोक

रायपुरOct 09, 2020 / 06:51 am

Anupam Rajvaidya

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, राजनीति के मौसम वैज्ञानिक माने जाते थे

रायपुर. बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कद्दावर दलित नेता, एलजेपी के संस्थापक और केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है।

कपड़े के मास्क भी कोरोना वायरस को रोकने में प्रभावी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय राजनीति, खासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दु:खद है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बिहार के साथ संपूर्ण देश के विकास में दिए गए रामविलास पासवान जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ से राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने भी शोक व्यक्त किया है।
पढऩे के लिए क्लिक करें…अक्टूबर में कोरोना वायरस ढा सकता है कहर
लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक 74 वर्षीय रामविलास पासवान को राजनीति का मौसम वैज्ञानिक कहा जाता था। वे हृदय और किडनी की बीमारी के चलते एक माह से अस्पताल में भर्ती थे। उनके पुत्र और लोजपा सांसद चिराग पासवान ने निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि… पापा अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा..।
पढऩे के लिए क्लिक करें…[typography_font:14pt;” >पढऩे के लिए क्लिक करें..देश-विदेश के लोग लेंगे बस्तर इमली चस्के का चटकारा

Home / Raipur / केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, राजनीति के मौसम वैज्ञानिक माने जाते थे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.