रायपुर

सबसे अधिक अपराध दर वाले राÓयों में शुमार हुआ छत्तीसगढ़

कभी शांति का टापू कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ पिछले कुछ वर्षों में काफी बदला है। राष्ट्रीय अपराध रेकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक अब छत्तीसगढ़ सबसे अधिक अपराध दर वाले टॉप-10 राÓयों में शामिल हो चुका है। आंकड़ों के मुताबिक यहां 2017 में प्रति एक लाख जनसंख्या पर &44.& अपराध दर्ज हुए।

रायपुरOct 27, 2019 / 12:25 am

Dhal Singh

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विकास के साथ साथ अपराध भी बढ़ रहा है। पिछले दिनों जारी राष्ट्रीय अपराध रेकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट क्राइम इन इंडिया-2017 ने छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक अपराध दर वाले राÓयों में शुमार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में प्रदेश के थानों में कुल 90 हजार 516 आपराधिक मामले दर्ज हुए। प्रति एक लाख जनसंख्या पर अपराध के मान से इसकी दर &44.& आंकी गई है। यह दर प्रदेश को देश के &6 राÓयों और संघ शासित क्षेत्रों में 10वें स्थान पर रख रही है। अपराधों की इस सूची में भारतीय दंड संहिता में परिभाषित अपराधों की संख्या 58 हजार 481 है। मतलब 222.5 की अपराध दर। इसमें भी प्रदेश 12वें स्थान पर है। राÓय के स्थानीय कानूनों के तहत 32 हजार 35 मामले दर्ज हैं।

अपराध दर वाले शीर्ष राÓय
केरल -1118.4
दिल्ली – 1107
हरियाणा – 802
तमिलनाडू – 602
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- 5&1.6
गुजरात – 525
मध्य प्रदेश – 478.6
महाराष्ट्र – &8&.4
तेलंगाना – &58
छत्तीसगढ़ – &44.&
(स्रोत: एनबीआरबी की क्राइम इन इंडिया-2017 रिपोर्ट,
सभी आंकड़े प्रति एक लाख जनसंख्या पर)
पहले दो वर्षों में दर्ज अपराधों की तुलना
वर्ष – दर्ज अपराध
2015 – 87255
2016 – 84192
(स्रोत: एनसीआरबी की क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट)


सड़कों पर चली गई &980 लोगों की जान
रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में छत्तीसगढ़ के & हजार 980 लोगों की जान सड़क हादसों की वजह से चली गई। एक हजार 847 मामले हिट एंड रन के हैं। मतलब सड़क पर पीडि़त को टक्कर मारने वाला मौके से भाग गया। वहीं 21& मौतें दूसरी तरह की दुर्घटनाओं में हुई हैं। जनसंख्या के अनुपात में सड़क दुर्घटनाओं की राष्ट्रीय दर 7.1 रहा, लेकिन छत्तीसगढ़ में यह दर 14 है। देश भर के राÓयों की रैंकिंग में हम पांचवे स्थान पर हैं। केवल तमिलनाडू, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश ही छत्तीसगढ़ से आगे हैं। एडीजी आरके विज बताते हैं कि यहां लोग लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हैं। सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा, विभाग सर्वाधिक दुर्घटना वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर सुधार में जुटा हुआ है। तेज गति से वाहन चलाने को रोकने के लिए रम्बल स्ट्रिप लगाने के साथ सुधार के दूसरे उपाय अपना रहा है।

Home / Raipur / सबसे अधिक अपराध दर वाले राÓयों में शुमार हुआ छत्तीसगढ़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.