प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक
छत्तीसगढ़ में रविवार की सुबह गर्म रही। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। अभी प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। अगले एक सप्ताह तक तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ा-बहुत इजाफा होगा। स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम की मौजूदा स्थिति सामान्य नहीं है। इस बार गर्मी समय से पहले आई है।

छत्तीसगढ़ : पारा 40 के आसपास
छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं दंतेवाड़ा में गुरुवार को 40.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दो दिन से अंाशिक बदली के चलते तापमान में कुछ कमी आई है लेकिन अगले कुछ दिनों में फिर गर्मी अपना प्रचंड रूप धारण करेगी।

उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने बढ़ाया प्रदेश का पारा
प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवा ने लोगों को परेशान कर दिया है। कई जिलों में तापमान दिन में सामान्य से तीन से चार डिग्री बढ़ गया है। रात में भी गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान बढ़ रहा है। गर्मी अधिक होने की वजह से दोपहर के वक्त लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम की ओर से गर्म हवाएं चल रही हैं जिसका असर दिख रहा है। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अभी बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार जैसे ही सूर्य उत्तरी गोलार्ध की ओर बढऩा शुरू करता है, पश्चिमी विक्षोभ भी ऊपरी अक्षांशों पर उत्तर की ओर बढऩा शुरू कर देता है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भी अत्यधिक उच्च तापमान देखा जा रहा है। हालांकि जहां तक बारिश की बात है तो अगले कुछ दिनों तक लगभग पूरे प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं।