रायपुर

अब 8 विधाओं में दिया जाएगा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान

मुख्यमंत्री की घोषणा पर दिया जाएगा देवदास बंजारे स्मृति सम्मान.

रायपुरOct 27, 2021 / 11:14 am

CG Desk

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को संस्कृति विभाग द्वारा इस साल 8 विधाओं में छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान दिया जाएगा। इसके पहले 4 विधाओं में अलंकरण सम्मान दिया जाता था। साथ ही कोरोना महामारी के चलते बीते 2 वर्षों से 1-2 विधाओं में पुरस्कार की घोषणा नहीं हो पाई। इन विधाओं के विभूतियों को भी राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

8 अलंकरण सम्मान में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पं. सुंदर लाल शर्मा सम्मान, संगीत एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चक्रधर सम्मान, लोककला-शिल्पकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को दाऊ मंदराजी सम्मान, पंथी नर्तक देवदास की स्मृति में पंथी नृत्य सम्मान और भूपेश बघेल की घोषणा पर देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार, विदेशों में स्थापित छत्तीसगढ़ के निवासियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान, हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को किशोर साहू सम्मान, हिंदी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा के निर्देशन में बेहतर कार्य करने वाले विभूतियों को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Home / Raipur / अब 8 विधाओं में दिया जाएगा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.