रायपुरPublished: Nov 19, 2022 05:35:19 pm
CG Desk
कोविड के अलावा रोजमर्रा में कुछ न कुछ ऐसी चीजें हम देखते हैं जहां लोगों को प्रेरित करने की जरूरत होती है। यही बिहेवियर चेंज कहलाता है। यह कहा सोशल एंड बिहेविर चेंज (एबीसी) यूनिसेफ प्रमुख अभिषेक सिंह ने।
कई बातें ऐसी होती हैं जिसे मनवाने के लिए सरकार का भी बस नहीं चलता। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कोविड। इस बीमारी से बचाव के लिए सरकार ने जगह-जगह जांच केंद्र खोले, वैक्सीनेशन सेंटर बनाए, बूस्टर डोज के लिए प्रेरित किया। बावजूद लोगों में स्वस्फूर्त आने की जागरुकता नहीं थी। आखिर वे क्या कारण हैं कि लोग आते नहीं थे।