scriptअटलजी को गूगल में सर्च करने में छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा | chhattisgarh top searching atal bihari vajpayee | Patrika News

अटलजी को गूगल में सर्च करने में छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा

locationरायपुरPublished: Aug 21, 2018 01:31:51 pm

Submitted by:

Tabir Hussain

जारी आंकड़ों में सर्वाधिक भागीदारी सीजी की, पाकिस्तान में भी खोजे गए वाजपेयी

ताबीर हुसैन @ रायपुर. दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि एेसी शख्सियत थे, जिनमें तमाम अच्छाइयां थीं। उनकी अस्थियों का विसर्जन राजिम त्रिवेणी संगम समेत प्रदेश के अन्य संगम स्थलों पर किया जाना है। अभी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने का दौर चल रहा है। यही वजह है कि नई पीढ़ी उनके बारे में जानने को उत्सुक नजर आ रही है। जैसे ही दिल्ली एम्स से खबर आई कि उनकी तबीयत नाजुक है तब से लेकर अब तक उन्हें गुगल पर काफी सर्च किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ की उपस्थिति सौ फीसदी है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का श्रेय अटलजी को ही जाता है। यहां का बच्चा-बच्चा अटलजी के नाम से वाकिफ रहा है। वे बच्चों के भी बहुत प्रिय रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों में उन्हें लेकर काफी रुचि रही है।

Atal bihari vajpayee

किस राज्य में कितना प्रतिशत सर्च
छत्तीसगढ़ 100
उत्तराखंड 93
झारखंड 93
दिल्ली 83
गोवा 81
उत्तरप्रदेश 73
मध्यप्रदेश 73
कर्नाटक 71
हरियााणा 70
हिमाचल प्रदेश 67
दमन एवं दीव 67
सिक्किम 66
अरुणाचल प्रदेश 65
राजस्थान 64
दादर एवं नागर हवेली 64
अंडमान निकोबार 63
त्रिपुरा 62
बिहार 62
ओडिशा 54
असम 52
महाराष्ट्र 51
जम्मू एंड कश्मीर 45
मेघालय 45
नागालैंड 44
पंजाब 42
गुजरात 40
चंडीगढ़ 40
प. बंगाल 39
तेलंगाना 37
तमिलनाडु 34
मिजोरम 31
आंध्रप्रदेश 27
मणिपुर 25
पुडुचेरी 23
केरल 11

Atal bihari vajpayee
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो