scriptनक्सली हमलों में दो जवान शहीद, एक जवान घायल | Chhattisgarh: Two soldiers martyred in Naxalite attacks, one injured | Patrika News

नक्सली हमलों में दो जवान शहीद, एक जवान घायल

locationरायपुरPublished: Feb 25, 2021 02:04:11 am

Submitted by:

Anupam Rajvaidya

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवानों की शहादत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

नक्सली हमलों में दो जवान शहीद, एक जवान घायल

नक्सली हमलों में दो जवान शहीद, एक जवान घायल

बढ़ते अपराध पर भाजपा बोली ठेके पर चल रहा छत्तीसगढ़ शासन
नक्सलियों ने बुधवार को तीन वारदातों को अंजाम दिया। नारायणपुर जिले में सुरक्षा बल के जवान गश्त पर निकले थे। मोहन्दी पंचायत के कुकुर गांव के पास नक्सलियों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। फायरिंग में डीआरजी के जवान कनेर उसेंडी को गोली लगी थी। शहीद कनेर उसेंडी नारायणपुर के रहने वाले थे।
ये भी पढ़ें…छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर सरकार को घेरा
इसके साथ ही एक अन्य घटना सोनपुर से 30 किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र बॉर्डर के पास हुई। यहां आईटीबीपी के जवान सर्चिंग से लौट रहे थे। रास्ते में नक्सलियों ने एक आईईडी प्लांट किया हुआ था। आईईडी ब्लास्ट में तमिलनाडु निवासी आईटीबीपी के जवान एन. बालाचामी शहीद हो गए।
ये भी पढ़ें…मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भेजे उच्च स्तरीय दल
बुधवार को सबसे पहली घटना अकाबेड़ा के करेल घाटी में हुई। सुरक्षा बल के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। जवान जब जंगल में थे तभी नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। इस घटना में छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स (सीएएफ) पांचवीं बटालियन के जवान बनकेश्वर पैंकरा घायल हो गए।
ये भी पढ़ें…[typography_font:14pt;” >रायपुर/नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में तीन जगहों पर नक्सली वारदातों में दो जवान शहीद हो गए। वहीं, एक अन्य जवान घायल हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में दो जवानों की शहादत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सीएम ने जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें…छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने का सीएम ने बताया यह बड़ा कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो