रायपुर

Chhattisgarh Weather: मानसून फिर पहुंचा तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ को करना होगा अभी और इंतजार

Chhattisgarh को (Chhattisgarh Weather) मानसून (Monsoon) के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

रायपुरJun 20, 2019 / 08:30 pm

Ashish Gupta

गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों को (Chhattisgarh Weather) मानसून (Monsoon) के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

रायपुर. गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों को (Chhattisgarh Weather) फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशवासियों को मानसून (monsoon) के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। दरअसल, मानसून (monsoon 2019) की चाल बहुत ही धीमी है। महाराष्ट्र में मानसून के पहुंचने के बाद तमिलनाडु में जहां पर था उसी जगह पर आकर बंगाल की खाड़ी से होते ही पश्चिम बंगाल से होते ही भूटान की तरफ बढ़ गया।
Indian Navy Recruitment 2019: भारतीय नौसेना में 2700 नाविक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

अब मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि मानसून डिप्रेशन बना हुआ है। इसलिए मानसून (monsoon) चार पांच दिन में कोलकाता की तरफ से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से मानसून (monsoon) की चाल में तेजी आएगी। चार-पांच दिनों में छत्तीसगढ़ में मानसून (monsoon 2019) के पहुंचने की संभावना है।
इधर, राजधानी सहित प्रदेश (Chhattisgarh Weather Today) के एक-दो स्थानों में लू की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को राजधानी में दिनभारी भारी उमस पड़ी। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। तापमान 28.6 डिग्री रहा। शहर में आद्र्रता सुबह 59 फीसदी, जबकि शाम को 52 प्रतिशत रहा।

नहीं देखा होगा आपने पागल सांड के कोहराम मचा देने वाला Video

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 41.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हुई। एक-दो स्थानों पर लू की स्थिति भी रही। कुसमी में 90 मिमी, ओडग़ी में 40 मिमी, केशकाल, अंबिकापुर में 30-30 मिमी, जगदलपुर, सोनहत, सक्ती, पेंड्रा, मरवाही में 20-20 मिमी बारिश हुई।

आगामी 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम
शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather Update) में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी। राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। शाम या रात में अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।

ATM Card में छिपा है गहरा राज, इन 16 नंबरों को जानना है बेहद जरूरी

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 40.3- 28.6।
माना एयरपोर्ट- 40.8- 28.7।
बिलासपुर- 41.3- 27.0।
पेंड्रारोड- 34.1-23.6।
अंबिकापुर- 35.8- 23.7।
जगदलपुर- 35.5-21.6।
दुर्ग- 37.2—-
राजनांदगांव- 40.0- 24.5।

Chhattisgarh arh Weather से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.

Home / Raipur / Chhattisgarh Weather: मानसून फिर पहुंचा तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ को करना होगा अभी और इंतजार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.