bell-icon-header
रायपुर

अगले दो दिनों तक प्रदेश के इन जगहों में हो सकती है आफत वाली बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

रविवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गजर-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

रायपुरApr 13, 2019 / 09:57 pm

चंदू निर्मलकर

अगले दो दिनों तक प्रदेश के इन जगहों में हो सकती है आफत वाली बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

रायपुर. राजधानी रायपुर में तो सूरज के तेवर दो दिन से उग्र है। अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश में दक्षिणी भाग में गरज-चमक के साथ एक -दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। सुकमा, छिंदगढ़, कोंटा, बीजापुर, बैरमगढ़ में एक-एक सेमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि रविवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गजर-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा।

 

गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना

दोपहर या शाम को आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए है। दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष सभी संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। आगामी दो दिनों तक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।

राजनांदगांव- 40.5- 25.6 ।

Hindi News / Raipur / अगले दो दिनों तक प्रदेश के इन जगहों में हो सकती है आफत वाली बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.