scriptतापमान में गिरावट, प्रदेश के एक-दो जगहों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी | Chhattisgarh Weather: Temperature drop from change weather | Patrika News

तापमान में गिरावट, प्रदेश के एक-दो जगहों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी

locationरायपुरPublished: Apr 17, 2019 08:48:07 pm

इस कारण से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है।

CG News

तापमान में गिरावट, प्रदेश के एक-दो जगहों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी

रायपुर. राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई। दो दिन में शहर का पारा तीन दिन गिरा। अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मरवाही, भैंसथान, ओडगी, रामानुजगंज नगर में एक-एक सेमी बारिश हुई। गुरुवार को भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
आगामी दो दिनों के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्र्टबेंस के कारण नार्थ से क्लाउड और स्ट्रांग विंड्स आ रही है। इस कारण से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल रही है।
एक-दो दिन तक इसी तरह मौसम रहेगा। राजधानी में गुरुवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में गिरावट हुई है। सभी संभागों में सामान्य से उल्लेखनीय कम रहा।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 36.4- 25.2।

माना एयरपोर्ट- 36.1-25.2।
बिलासपुर-33.0- 23.6।

पेंड्रारोड- 27.6-18.2।
अंबिकापुर- 28.8-17.6।

जगदलपुर- 37.1- 22.5।
दुर्ग- 36.9-24.2।

राजनांदगांव- 34.8-24.5।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो