scriptप्रदेश में चक्रवात का बड़ा असर, अब कल से ऐसा रहेगा मौसम | Chhattisgarh weather update, Big impact of cyclone in the state | Patrika News

प्रदेश में चक्रवात का बड़ा असर, अब कल से ऐसा रहेगा मौसम

locationरायपुरPublished: May 23, 2019 07:50:38 pm

सुबह से सूरज के तेवर उग्र हो गए थे। दोपहर में तो लू चल रही थी। स्कार्फ और सन ग्लास भी गर्मी से राहत नहीं दे रहे थे। शहर में भीड़-भाड़ वाले इलाके में तो सन्नाटा पसर गया था।

CG News

प्रदेश में चक्रवात का बड़ा असर, अब कल से ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर. इस सीजन में दूसरी बार मई में राजधानी (Raipur) में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा। गुरुवार को दिनभर गर्म (Heat Weather) हवाएं चलती रही। सुबह से सूरज (Sun) के तेवर उग्र हो गए थे। दोपहर में तो लू चल रही थी। स्कार्फ और सन ग्लास भी गर्मी (Chhattisgarh Weather Update) से राहत नहीं दे रहे थे। शहर में भीड़-भाड़ वाले इलाके में तो सन्नाटा पसर गया था।
सुबह से ही लोग घरों में कैद हो गए थे। जो लोग ऑफिस (Weather Department) में थे, वे ऑफिस में दिनभर कैद रहे। दीगर शहरों (City) से किसी काम से राजधानी आए लोग दोपहर में गार्डनों में शरण लेकर गर्मी से बचने की जुगत करते दिखे। राजधानी में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। रात का तापमान (Temperature) भी 30.6 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
इसी माह नौ तारीख को राजधानी का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर (Bilaspur) में 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के बिलासपुर और सरगुजा संभाग (Sarguja) में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (Rain) भी हुई। मौसम विभाग (Raipur Weather Department)के अनुसार डभरा में 2 सेमी, जांजगीर, बलौदा, नवागढ़, जैजैपुर, कोरबा और पाली में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कही तेज गर्मी तो कही हल्की बारिश के आसार

मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ऊपरी वायु में एक चक्रवात बना हुआ है। साथ ही पूर्वी मप्र से कोष्ठल कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई। बंगाल की खाड़ी से हल्की नमी भी आ रही है। उत्तर-पश्चिम से तेज गर्म हवाएं भी आ रही है। इस कारण से प्रदेश में कहीं तेज गर्मी पड़ रही है, तो कहीं पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो रही है।
द्रोणिका और चक्रवात (Cyclone) की वजह से दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। प्रदेश के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर लू भी चलने की अति संभावना है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहेगा। शाम या रात में आंशिक मेघमय रहने के साथ गरज-चमक की स्थिति बनने की अति संभावना है।
कहां कितना रहा तापमान
रायपुर – 44.7- 30.6 ।

माना एयरपोर्ट- 44.4- 30.7।
बिलासपुर- 45.8-27.8।

पेंड्रारोड- 42.1-22.6।
अंबिकापुर- 41.7-26.5।

जगदलपुर- 37.9-26.1।
दुर्ग- 43.6-27.4।

राजनांदगांव- 43.4-29.5।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो