scriptतेज घूप के बाद आसमान में छाए काले बादल, हो सकती है आफत वाली बारिश | Chhattisgarh Weather Update: change raipur weather, rain will be | Patrika News

तेज घूप के बाद आसमान में छाए काले बादल, हो सकती है आफत वाली बारिश

locationरायपुरPublished: Apr 15, 2019 04:13:11 pm

सोमवार सुबह से सूरज के तेवर उग्र थे। दोपहर 2 बजे 41.1 डिग्री तापमान रिकार्ड दर्ज किया गया

CG News

तेज घूप के बाद आसमान में छाए काले बादल, हो सकती है आफत वाली बारिश

रायपुर. राजधानी का मौसम एक बार फिर दोपहर बाद बदल गया। सुबह से तेज घूप के बाद 3 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। मौसम में बदलाव से शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के अंतराल में तेज हवाओं के साथ आफत वाली बारिश हो सकती है। सोमवार सुबह से सूरज के तेवर उग्र थे। दोपहर 2 बजे 41.1 डिग्री तापमान रिकार्ड दर्ज किया गया। इसके बाद मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने जारी की है चेतावनी
प्रदेश में अभी कुछ दिनों से लगातार शाम होते ही मौसम में बदलाव हो रहा है। प्रदेश के दक्षिणी भाग सुकमा, छिंदगढ़, कोंटा, बीजापुर, बैरमगढ़ में पिछले दिनों अच्छी-खासी गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गजर-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई। हालांकि राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा।


गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना
दोपहर या शाम को आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए है। दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष सभी संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दो दिनों तक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो