scriptआसमान में छाए हल्के बादल, जानिए कैसा रहेगा आने वाले 48 घंटों में मौसम का हाल | Chhattisgarh Weather Update: Weather change, no warning issued by IMD | Patrika News

आसमान में छाए हल्के बादल, जानिए कैसा रहेगा आने वाले 48 घंटों में मौसम का हाल

locationरायपुरPublished: Dec 01, 2019 03:04:44 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

रायपुर में रविवार सुबह से हल्की धूप लिखी हुई है। सुबह से हल्के बादलों ने आसमान में मंडराना शुरू कर दिया। हालांकि आसमान में बादलों की मौजूदगी के बाद भी मौसम में खास बदलाव नहीं देखा गया।

Weather Alert: ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल, कोहरे से घिरे यह इलाके

Weather Alert: ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल, कोहरे से घिरे यह इलाके

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार सुबह से हल्की धूप लिखी हुई है। सुबह से हल्के बादलों ने आसमान में मंडराना शुरू कर दिया। हालांकि आसमान में बादलों की मौजूदगी के बाद भी मौसम में खास बदलाव नहीं देखा गया। प्रदेश के संभागों में तापमान सामान्य से अधिक रहे। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तामपान 14.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया। प्रदेश के संभागों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के दुर्ग और बस्तर संभागों में तापमान सामान्य से अधिक रहे। जबकि शेष सभी संभागों में सामान्य रहे। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले 24 से 48 घंटों में मौसम में किसी भी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।
अंबिकापुर लगातार राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। वहां पर तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर का 15.5 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग का 16 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव का 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो